फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   shilp mela innaugurated

मेले में पहली बार आए आधुनिक झूले

Mon, 25 Dec 2017 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Mon, 25 Dec 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
shilp mela innaugurated
culture - फोटो : demo
रविवार को क्राफ्ट मेला मैदान पर ‘शिल्प मेला-एक परंपरा’ मेला शुरू हो गया। मेले का आकर्षण पहली बार आए अलग-अलग तरह के बीस झूले हैं। मेले के दौरान परिसर में धूल और गंदगी से बचाव के लिए मैटिंग बिछाया गया है। बच्चों और युवाओं को मेले से जोड़ने के लिए ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन


मेला प्रायोजकों के मुताबिक मेले में पहली बार रेंजर झूला आया है, जो 360 डिग्री पर घूमता है। रिवाल्विंग टावर भी अलग तरह का झूला है। यह झूलने वालों को 80 फुट की ऊंचाई तक ले जाता है और पूरी तरह से घूम जाता है। इसमें झूलने वालों को अलग तरह का रोमांच आता है। स्ट्राइकिंग कार में बैठकर झूलने का अलग ही मजा है। क्रोजल झूला घोड़े की शक्ल का पुरानी परंपरा का झूला है। झूलों का किराया बीस से लेकर सत्तर रुपये तक है। मेले में तीन सौ दुकानें लगी हैं, जिसमें से 150 दुकानें हस्तशिल्पियों के लिए हैं।
विज्ञापन


इस दौरान प्रतियोगिता में बच्चों और युवाओं को कार्यक्रम से जोड़ने के लिए ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं की जाएगी। बच्चे प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए मेला प्रबंधक से पंजीकरण फार्म लेकर भर सकते हैं। ‘हर बच्चा बन सकता है जीनियस’ के नाम से होने वाली प्रतियोगिता में 28 दिसंबर को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। इसमें पांच साल से 12 साल तक के बच्चे हिस्सा ले सकते हैं। चार जनवरी को सिंगिंग प्रतियोगिता होगी, जिसके जूनियर वर्ग में पांच से 12 साल और सीनियर वर्ग में 12 से 20 साल के बच्चे व युवा भाग ले सकते हैं। नौ जनवरी को लड़कियों के डांस की प्रतियोगिता होगी, जिसके जूनियर वर्ग में पांच से 12 साल और सीनियर वर्ग में 12 से 20 साल की लड़कियां हिस्सा ले सकेंगी। 13 जनवरी को लड़कों के डांस की प्रतियोगिता होगी। जूनियर वर्ग में पांच से 12 साल और सीनियर वर्ग में 12 से 20 साल के बच्चे व युवा हिस्सा ले सकेंगे। 18 जनवरी को जूनियर वर्ग की लेखन प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता के विजेताओं को सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह रहेंगे मेले के आकर्षण
25 दिसंबर : डांस इंडिया डांस के विजेता और राष्ट्रपति पदक से पुरस्कृत बड़ौदा के कमलेश पटेल आएंगे।
26 दिसंबर : भजन गायक अनूप जलोटा का कार्यक्रम होगा।
दो जनवरी  : बॉलीवुड स्टार नाइट में ‘हम’ फिल्म में विलेन का रोल कर चुके  शिवा (मुकेश रंधावा) आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed