{"_id":"5a4be6014f1c1b1f168b68ca","slug":"shatabdi-4-hour-late","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी साढ़े चार तो ताज एक्सप्रेस नौ घंटे लेट आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी साढ़े चार तो ताज एक्सप्रेस नौ घंटे लेट आई
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
jhansi, railway news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे और हाड़ कंपाने वाली ठंड के कारण दिल्ली से झांसी तक की दूरी तय करने में ट्रेनों को छह से सात घंटे की जगह दस से ग्यारह घंटे लग रहे हैं। मंगलवार को शताब्दी एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे तो ताज एक्सप्रेस नौ घंटे देरी से आई। झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस भी दो घंटे देरी से जा सकी। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्री काफी परेशान रहे। अगले तीन दिन तक स्थिति सामान्य होने की उम्मीद नहीं है।
रात व सुबह के समय कोहरे की चादर नहीं हटने के कारण ट्रेनों का हाल-बेहाल है। सोमवार को झांसी से गई ताज एक्सप्रेस मंगलवार की सुबह आठ बजे निजामुद्दीन पहुंच सकी। मगर, इसके बाद भी रेल प्रशासन ने इसे रद नहीं किया और इसे शाम पांच बजे दिल्ली से चलाया गया। इस कारण यह ट्रेन नौ घंटे देरी से झांसी आ सकी। वीआईपी मानी जाने वाली ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस भी साढ़े चार घंटे देरी से आई। अन्य ट्रेनें दो से 18 घंटे तक लेट आई। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों का बुरा हाल रहा। वहीं, ट्रेनों की जानकारी लेने के लिए पूछताछ कार्यालय में यात्रियों का जमघट लगा रहा। तीन घंटे से अधिक देरी से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों को दूसरी गाड़ी में जाने के लिए परमिट किया गया।
ये गाड़ियां आईं लेट
मंगलवार को 12716 सचखंड एक्सप्रेस 18 घंटे, 12715 सचखंड एक्सप्रेस 10 घंटे, 12448 यूपी संपर्क क्रांति 13 घंटे, 12622 तमिलनाडु एक्सप्रेस 11 घंटे, 12192 जबलपुर नई दिल्ली एक्सप्रेस 10 घंटे, 12485 श्रीगंगा नगर नांदेड एक्सप्रेस 10 घंटे, 19166 साबरमती एक्सप्रेस 13 घंटे, 12269 दूरंतो एक्सप्रेस 11 घंटे एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर सूरत एक्सप्रेस 16 घंटे, 11108 बुंदेलखंड एक्सप्रेस नौ घंटे, 12138 पंजाब मेल पांच घंटे, 12625 केरला एक्सप्रेस तीन घंटे लेट आई।
विज्ञापन
निरस्त करनी पड़ी यात्रा
मुझे मां के साथ रतलाम एक शादी समारोह में शामिल होने जाना था। मुजफ्फरपुर सूरज एक्सप्रेस में आरक्षण है, लेकिन ट्रेन के 16 घंटे देरी से चलने के कारण यात्रा स्थगित करनी पड़ी, क्योंकि जब तक रतलाम पहुंचेंगे जब तक कार्यक्रम ही हो जाएगा।
मोहम्मद अमजद, बाहर सैयर गेट।
टिकट भी नहीं हो कैंसिल
मुझे अपने दो बेटों के साथ कर्नाटका एक्सप्रेस बंगलूरू जाना है। रात में पैसेंजर में बैठकर बांदा से झांसी आए। झांसी आने पर पता लगा कि ट्रेन लेट चल रही है। दूसरा, बेटे राजकुमार को सर्दी भी लग गई है। तेज बुखार आ गया है। मैंने यात्रा स्थगित करने का विचार बनाया, लेकिन मैंने बांदा से बंगलूरू का जनरल ले रखा है। इसलिए टिकट भी कैंसिल नहीं हो रहा है।
रामराज, फतेहपुर।