फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shabra eat beer sri ram

शबरी के जूठे बेर खाकर प्रभु ने की भक्ति सार्थक

Sun, 25 Oct 2020 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Shabra eat beer sri ram
बड़ा बाजार की रामलीला में लक्ष्मण के तीर से ढेर होते मेधनाथ। अमर उजाला
झांसी। शनिवार को सदर बाजार की रामलीला में बाली वध, लंका दहन का मंचन हुआ। शबरी की भक्ति में प्रभु श्रीराम उनके जूठे बेर खाते हैं। इस मंचन को देखकर सभी दर्शक भक्ति में मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।
विज्ञापन

श्रीराम और लक्ष्मण सीता जी की खोज में वन में करते है। मतंग ऋषि के आश्रम में भगवान शबरी के प्रेम भाव में विभोर हो जाते हैं। शबरी उन्हें अपने जूठे बेर खिलाती हैं। इन्हें वह प्रेम पूर्वक खाते हैं। इसके बाद ऋष्मुख पर्वत पर श्रीराम की भेंट हनुमान जी से होती है। वह सुग्रीव से मिलवाते हैं। सुग्रीव बताते हैं कि उनकी पत्नी और राज्य का बाली ने हरण कर लिया है। भगवान बाली का वध कर सुग्रीव को राजा बनाते हैं। इसके बाद सीता जी खोज में वानर दल जुट जाता है। जामवंत की सलाह पर हनुमान जी समुद्र पार कर लंका जाते हैं। यहां अशोक वाटिका में सीता जी दिखती हैं। प्रभु श्रीराम की मुद्रिका प्रदान कर फल तोड़कर खाने लगते हैं। इस दौरान उनका राक्षसों से युद्ध होता है। वह अक्षय कुमार का वध करते हैं। मेघनाद युद्ध में ब्रह्मास्त्र के उपयोग से हनुमान जी को बांध लेता है। रावण अपने दरबार में हनुमान जी पूछ में आग लगाने को कहते हैं। इसके बाद हनुमान जी उसी आग से सोने की लंका को भस्म कर देते हैं। मंचन अवसर पर कमेटी के विकास खत्री, नरेंद्र कौशिक, कोमल चंद्र जैन, विजय पटैरिया, राकेश शर्मा, शांतनू पांडेय, चंद्र प्रकाश गोस्वामी, एनडी सेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

झांसी। बड़ा बाजार की रामलीला में शनिवार को मेघनाद और अहिरावण वध का मंचन हुआ। लक्ष्मण जी रावण के सबसे बडे़ योद्धा का वध करते हैं। मंचन दौरान दर्शक हर्ष से जय श्रीराम के जयकारे लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीवनी बूटी से लक्ष्मण एक बार फिर ठीक हो जाते हैं। इसके बाद वह मायावी इंद्रजीत से लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्हें सूचना प्राप्त होती है कि मेघनाद अपनी शक्ति को अजेय करने के लिए कुलदेवी की पूजा करता है। लेकिन लक्ष्मण इस पूजा को भंग कर देते हैं। इसके बाद युद्ध में मेघनाद लक्ष्मण जी के हाथों मारा जाता है। इससे रावण बेहद क्रोधित होता है और अहिरावण से वध को कहता है। अहिरावण छल से श्रीराम और लक्ष्मण का अपहरण कर लेता है और अपने देवता के समक्ष बलि चढ़ाने की तैयारी करता है। लेकिन हनुमान जी इस प्रयास को नाकाम कर अहिरावण का वध करते हैं। मंचन अवसर पर भरत राय, अरुण द्विवेदी, रवि तिवारी, हरी प्रकाश शर्मा, मनोज सेन, राधे राय, संजय दोसाज, अजीत राय आदि मौजूद रहे।

दो दिन होगा रावण वध का मंचन
झांसी। महानगर में इस बार रावण वध की लीला का मंचन रविवार और सोमवार दो दिन होगा। बड़ा बाजार में रविवार को और सदर बाजार में सोमवार को रावण वध की लीला का मंचन होगा। दोनों रामलीला कमेटियों के अनुसार इस बार जुलूस नहीं निकलेगा। मंच पर ही दशानन के वध का मंचन आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed