फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Seven-time losers..budde guru is ours

सात बार के हारे हैं..बड्डे गुरु हमारे हैं

Sun, 06 Feb 2022 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Seven-time losers..budde guru is ours
झांसी। चुनाव की सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। इस बार कोरोना की वजह से चुनाव प्रचार भी धीमा है। वर्चुअल प्रचार पर जोर दिया जा रहा है। सामाजिक प्रचार पर रोक है। ऐसे में बुजुर्ग भी अपने जमाने के नेताओं को याद कर रहे हैं। इनमें से एक थे झांसी के सुभाषगंज निवासी पं. ओमप्रकाश दीक्षित उर्फ बड्डे गुरु जिनकी ख्याति पूरी झांसी में थी। इन्होंने सात बार निर्दलीय चुनाव लड़ा, जिस वजह से उनका नारा भी बहुत चर्चित हुआ। लोग जनसंपर्क के दौरान इनकी जनसभा से नारे लगाते थे कि सात बार का हारा है बड्डे गुरु हमारा है।
विज्ञापन

झांसी जनपद के चुनावी गलियारों में बहुत नेता आए और गए लेकिन महज कुछ नेता और प्रत्याशी ही ऐसे हैं जिनकी ख्याति और प्रभाव लोगों के दिलों में आज भी है। 1989 में उन्होंने चुनाव लड़ा। तब उनकी माली हालत ठीक नहीं थी। ऐसे में उनके व्यक्तित्व से प्रसन्न होकर लोगों ने उन्हें अपनी गाड़ी तक प्रचार करने के लिए दे दी थी। 12 साल पहले उनकी मृत्यु हो चुकी है लेकिन आज भी बुजुर्ग हास्य और प्रतिभाशाली नेतृत्व के धनी पं. ओमप्रकाश दीक्षित उर्फ बड्डे गुरु को याद करते हैं। इसके साथ ही ये स्वतंत्रता सेनानी भी रहे हैं, इनके योगदान के लिए सलमान खुर्शीद भी सम्मानित कर चुके हैं। क्षेत्रीय निवासी मोहन तिवारी बताते हैं कि वह हमेशा सफेद कुर्ता, पजामा और नेहरू जैकेट पहनते थे। माथे पर तिलक और मूछों पर ताव रहता था। जब भी कोई ये नारा लगाता था कि सात बार का हारा है बड्डे गुरु हमारा है तो वह बहुत चटकारे लेते थे। उनके प्रचार के लिए भी बड़े-बड़े नेता आए हैं।
विज्ञापन

अभिनेताओं से लेकर राजनेताओं तक से थी दोस्ती
बड्डे गुरु की दोस्ती अमिताभ बच्चन, एनडी तिवारी, इंदीवर, सुनील दत्त, राजेश खन्ना, महेंद्र कपूर गीतकार, जय मुखर्जी, सुजान सिंह बुंदेला आदि तक से इनकी दोस्ती थी। कई बार वह इनसे मिलने झांसी भी आए। इसके साथ ही इन्होंने बॉलीवुड में अभिनय किया है। नेताओं से लेकर बॉलीवुड अभिनेता तक इनसे प्रभावित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed