{"_id":"5d20b5578ebc3e6d0f40c97f","slug":"seven-arrested-jhansi-news-jhs142953727","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापे में सात जुआरी दबोचे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापे में सात जुआरी दबोचे गए
विज्ञापन
छापे में सात जुआरी दबोचे गए
झांसी। कोतवाली पुलिस ने पचकुईया में दबिश देकर सात जुआरियों को पकड़ लिया, जबकि मौका पाकर साथी भाग निकले। सभी को पकड़कर कोतवाली लाया गया। पुलिस ने फरार साथियों के नाम भी पूछताछ मेें बताए। पुलिस ने सभी पर जुआ अधिनियम में कार्रवाई की है।
शुक्रवार रात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने टीम के साथ को पचकुइयां में खाली स्थान पर दबिश दी। मौके से जुआ खेलते हुए पचर्कुईयां निवासी करन श्रीवास, अफसर खान, आनंद कुशवाहा, नरेश, अर्जुन, नरिया बाजार निवासी नासिर खान, सराय मोहल्ला निवासी शिवम साहू को पकड़ा, जबकि अन्य साथी मौके से भाग निकलेे। पुलिस ने सभी के पास से 3,950 रुपये भी बरामद किए।
बताया गया है कि पकड़े गए जुआरी लंबे समय से एक मकान में जुआ लिखवा रहे थे। मकान बंद होने की वजह से पुलिस दबिश नहीं दे पा रही थी। शुक्रवार रात को मकान खुलने पर पुलिस ने सभी को दबोच लिया। दो युवक जुआरियों को ब्याज पर रकम देते थे, इसके बाद सभी से दो से तीन गुना रकम वसूल की जाती थी। इस मामले की शिकायत भी कोतवाली पुलिस के पास पहुंची थी। जहां पड़ताल के बाद बड़े स्तर पर जुआ खेेलने की बात सामने आई थी। पूछताछ में फरार साथियों के नाम उजागर होने के बाद उनकी भी तलाश शुरू कर दी गई है।