{"_id":"5f231f278ebc3e639c3c2a6b","slug":"servillence-jhnasi-in-command-center-reporters-news-jhs1727744142","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ महीने बाद कमांड कंट्रोल सेंटर की निगरानी में होगी झांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ महीने बाद कमांड कंट्रोल सेंटर की निगरानी में होगी झांसी
विज्ञापन
servillence jhnasi in Command center
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर में स्मार्ट सिटी योजना के तहत अटका पड़ा कमांड कंट्रोल सेंटर का काम अब रफ्तार पकड़ने लगा है। कार्यदायी संस्था एलएंडटी ने अनुबंध होने के बाद विभागों के साथ सर्वे और डाटा जुटाने का काम पूरा कर लिया है। अगले सप्ताह से नगर निगम के तीसरे फ्लोर पर स्थापना का काम शुरू होने की तैयारी है।
स्मार्ट सिटी के तहत कामों को तेजी से पूरा कराने के लिए लगातार शासन से निर्देश दिए जा रहे हैं। कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा और नगर आयुक्त अवनीश राय की कोशिश है कि सबसे पहले कमांड कंट्रोल सेंटर का काम पूरा किया जाए। 180 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए कार्यदायी संस्था लार्सन एंड टूब्रो कंपनी के अधिकारियों ने महानगर के पुलिस विभाग, प्रदूषण नियंत्रण विभाग, नगर निगम, परिवहन विभाग समेत कई विभागों से डाटा संकलित कर लिया है। अब अगले सप्ताह से नगर निगम के तीसरे फ्लोर सेंटर की स्थापना के लिए हाई प्रोसेसिंग मशीनें लगाने, वीडियो वॉल समेत तमाम मशीनों को लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही महानगर में 300 कैमरे लगाने के लिए जगहों को चिह्नित भी कर लिया है। अगले हफ्ते से कैमरे लगाने का काम भी शुरू हो जाएगा।
ट्रैफिक पर रहेगी नजर
कमांड कंट्रोल सेंटर के जरिए महानगर के विभिन्न इलाकों के ट्रैफिक पर नजर रखी जाएगी। साथ ही सुरक्षा के साथ ई-चालान, डिस्प्ले बोर्ड लगेंगे। इसके लिए भी सर्वे रिपोर्ट फाइनल हो गई है।
विज्ञापन
पर्यटकों का सहारा बनेगा
महानगर में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। कमांड कंट्रोल सेंटर के जरिए पर्यटकों को भी कई जानकारियां मुहैया कराई जाएंगी। इसके लिए वेबसाइट और मोबाइल एप बनेगा। जिस पर टूरिस्ट गाइड और मैप मुहैया होगा।
कमांड कंट्रोल सेंटर का निर्माण प्राथमिकता से होना है। कार्यदायी संस्था ने सर्वे का काम पूरा कर लिया है। अगले सप्ताह से मशीनों की स्थापना का काम शुरू हो जाएगा। नौ महीने बाद पूरा महानगर कमांड कंट्रोल सेंटर की निगरानी में होगा। अमित शर्मा, नोडल अधिकारी, स्मार्ट सिटी