फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Selfsafety selfconfidence daughter

आत्मरक्षा में आत्मनिर्भर हुईं बेटियां

Sun, 01 Nov 2020 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Selfsafety selfconfidence daughter
झांसी। शनिवार को अमर उजाला की मुहिम ‘अपराजिता’ के तहत आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं को आत्मरक्षा के विभिन्न उपाय बताए गए।
विज्ञापन

दतिया गेट बाहर सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में संस्था भारत विकास परिषद (मणिकर्णिका) के सहयोग से आयोजित शिविर में दीपक वर्मा, ललित कुशवाहा व साक्षी यादव ने बालिकाओं को प्रशिक्षित किया। उन्होंने मार्शल आर्ट की विभिन्न विधाओं की जानकारी दी। साथ ही चाबी, पेन जैसी पास रहने वाली चीजों को आकस्मिक स्थिति में हथियार की तरह इस्तेमाल करने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आकस्मिक स्थिति में घबराना नहीं चाहिए, बल्कि आत्मविश्वास के साथ सामना करना चाहिए। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य कल्पना सिंह, संस्था की अध्यक्ष स्वप्निल मोदी, ऊषा सेन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

आत्मरक्षा के उपाय हर किसी को जानना चाहिए। यदि आप आत्मरक्षा में निपुण होंगी, तो पूरे आत्मविश्वास के साथ हर परिस्थिति का सामना कर सकेंगी।
- साक्षी
चाबी, पेन, दुपट्टे जैसी अक्सर साथ रहने वाली चीजें भी विपरीत परिस्थिति में हथियार की तरह काम कर सकती हैं। शिविर में इसकी जानकारी हासिल हुई।
- श्रेया रावत
विपरीत परिस्थितियों में घबराना नहीं चाहिए, इससे खुद का मनोबल गिरता है। शिविर में उदाहरणों के जरिये आत्मविश्वास बढ़ाने के उपाय बताए गए।
- सरिता रायकवार
मार्शल आर्ट बेटियों की आत्मरक्षा का आसान उपाय है। इसकी जानकारी हर किसी को होनी चाहिए। स्कूलों में अनिवार्य प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।
- इकरा हसन
आत्मरक्षा में निपुण होने पर बेटियों को इसके लिए किसी दूसरे पर निर्भर नहीं होना होगा। इस शिविर में आत्मरक्षा के आसान उपायों की जानकारी दी गई।
- वर्णिका
खुद को कमजोर समझने से आधा बल स्वत: ही गायब हो जाता है। किसी भी आकस्मिक स्थिति में खुद को कभी कमजोर नहीं समझना चाहिए।
- राधिका विश्वकर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed