फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Selfie campain road damage

हादसे का सबब बना मैनहोल बंद, मिली राहत

Thu, 01 Oct 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Selfie campain road damage
रक्सा ओवरब्रिज के पास सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे की तस्वीर।
झांसी। हादसे का सबब बन रहे गड्ढे भरने से लोगों को राहत मिल रही है। नगर निगम ने बुधवार को महानगर में कई जगहों पर गड्ढों को भरवाया। इसके साथ ही ठेकेदारों को सड़काें के गड्ढे जल्द से जल्द भरवाने के निर्देश दिए गए। वहीं लोग लगातार अमर उजाला के अभियान के तहत सेल्फी भेजकर गड्ढों की हकीकत को बयां कर रहे हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला के सेल्फी विद गड्ढा अभियान के तहत लोग गड्ढों की तस्वीरों के जरिए अपनी परेशानी को साझा कर रहे हैं। सड़कों के गड्ढों से दिक्कत के साथ हादसों में इजाफा हो रहा है। इसे लेकर बुधवार को नगर निगम ने कई जगहों पर सड़कों के गड्ढे दुरुस्त कराए। नगर निगम ने छनियापुरा में लोगों के लिए हादसे का सबब बने मैनहोल को बंद कराया। इस मैनहोल से निकल रहीं सरियों में फंसकर लोग लगातार चुटहिल हो रहे थे। बुधवार को नगर निगम की टीम ने मैनहोल को बंद कराया। इससे लोगों को खासी राहत मिली। इसके साथ ही न्यू रेलगंज में पुलिया और सड़क को दुरुस्त कराया गया। प्रेमगंज द्वितीय में भी पुलिया के चलते हो रही दिक्कत को दूर किया गया। यहां पर पुलिया पर पत्थर रखवाकर लोगों की दिक्कत दूर की गई। वहीं नगर निगम के चीफ इंजीनियर एलएन सिंह ने सभी ठेकेदारों को जल्द से जल्द गड्ढों को दुरस्त कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्र से पहले गड्ढों को भरवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-------------
इन गड्ढों को भी देखो सरकार
अमर उजाला के अभियान के तहत बुधवार को रक्सा के शिवम राजपूत ने पंचायत भवन से राजापुर जाने वाली सड़क की तस्वीर भेजी। उन्होंने सड़क की बदहाली को दूर कराने के लिए कहा। वहीं पाली डेली रक्सा के पूर्व प्रधान सीताराम यादव ने माता मंदिर के पास डेली रोड की बदहाली की तस्वीर साझा की। इसके साथ ही तिलयानी बजरिया निवासी शशि कुमार ने दीप्ति किराना के पास सड़क पर हुए गड्ढे की तस्वीर भेजी। उन्होंने सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
आप भी भेजें तस्वीर
सड़क पर गड्ढाें में गिरकर लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए अमर उजाला ने सेल्फी विद गड्ढा अभियान शुरू किया है। एक जागरूक नागरिक का कर्तव्य पूरा करते हुए आप गड्ढे के साथ सेल्फी खींचकर हमें भेजें, जिसे हम अमर उजाला में प्रकाशित करेंगे। इतना ही नहीं, समस्या के समाधान के लिए जिम्मेदार विभाग तक पहुंचाएंगे। सेल्फी के साथ नाम तथा उस जगह का नाम जरूर लिखें जहां सड़क पर गड्ढा है। सेल्फी मोबाइल नंबर 9415183605 पर भेजी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed