फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Self-enumeration will take place from November 16 to 30 during the second phase of the census.

Jhansi News: जनगणना के दूसरे चरण में 16 से 30 नवंबर तक होगी स्वयं गणना

Sat, 10 Oct 2026 03:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
Self-enumeration will take place from November 16 to 30 during the second phase of the census.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में जनगणना के दूसरे चरण संबंधी जिले में फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। सभी फील्ड ट्रेनर को बताया कि जनगणना के दूसरे चरण के तहत 16 से 30 नवंबर तक स्वयं गणना का काम होगा। फिर एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक आबादी गणना की जाएगी। आबादी गणना के बाद पांच से नौ जनवरी तक पुनरीक्षण संबंधी राउंड होगा।
अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी/ सीडीओ रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने कहा कि जनगणना देश की योजनाबद्ध विकास से जुड़ी अहम प्रक्रिया है। जिला गणना अधिकारी पल्लवी मिश्रा ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों द्वारा फील्ड ट्रेनरों को जनगणना की प्रक्रिया, डिजिटल एप्लीकेशन समेत जनगणना के काम से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में बिंदुवार प्रशिक्षण दिया गया। फील्ड ट्रेनरों को विशेष तौर पर डिजिटल माध्यम से डाटा एकत्र और दर्ज करने की प्रक्रिया भी बताई गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के बाद फील्ड ट्रेनर अपने-अपने क्षेत्रों में प्रगणकों और सुपरवाइजरों को जल्द ही प्रशिक्षण देंगे। यह प्रगणक और सुपरवाइजर जनगणना 2027 के दूसरे चरण के दौरान घर-घर जाकर निर्धारित 40 प्रश्नों के माध्यम से परिवारों और उनके सदस्यों से संबंधित जानकारी एकत्र करेंगे तथा आबादी गणना का काम पूरा करेंगे। एकत्र की गई जानकारी पापुलेशन इंयूमरेशन एप के जरिये डिजिटल तरीके से दर्ज की जाएगी। कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले फील्ड ट्रेनरों को नियुक्ति प्रमाणपत्र भी बांटे। इस दौरान राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर सौरभ श्रीवास्तव, ऋषिमुनि प्रताप सिंह, अंकुर त्रिपाठी, सुरम्या मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed