फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Seepari market railway pull nirmad before Diwali

राहत: अब दीपावली के बाद होगा सीपरी बाजार रेलवे पुल का निर्माण

Sat, 31 Oct 2020 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
Seepari market railway pull nirmad before Diwali
झांसी। सीपरी बाजार स्थित रेलवे पुल का निर्माण प्रशासन ने दीपावली तक के लिए टाल दिया है। अब इसका निर्माण दीपावली के बाद से आरंभ होगा। प्रशासन के इस फैसले से स्थानीय व्यापारियों ने काफी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

इसके पहले सीपरी बाजार रेलवे पुल के निर्माण के लिए प्रशासन ने एक से सोलह नवंबर तक सीपरी बाजार मार्ग को बंद करने का निर्णय ले लिया। इससे स्थानीय व्यापारियों के बीच खलबली मच गई। व्यापारियों का कहना था कि लॉकडाउन के बाद से ही कारोबार की हालत खराब है। ऐसे में दीपावली जैसे पर्व से व्यापारियों को राहत मिलने की उम्मीद थी लेकिन, प्रशासन ने दीपावली तक रास्ता बंद करके उनके लिए चिंता पैदा कर दी। इसके बाद व्यापारियों ने कई जगह गुहार लगाई।
विज्ञापन

इसके बाद जिलाधिकारी आंद्रा वामसी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने उप्र व्यापार मंडल, सीपरी बाजार के व्यापारियों से वार्ता की। वार्ता के बाद अधिकारियों ने रेलवे पुल निर्माण को दीपावली त्योहार को देखते हुए रोकने का निर्णय लिया। इस कार्य के लिए दिवाली के बाद नई तिथि घोषित की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि इस दौरान रेलवे पुल निर्माण में रेलवे को जो कार्य करने हैं उनको पूरा कराया जाएगा। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय पटवारी समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी। सीपरी बाजार व्यापार महासमिति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया कि सीपरी पुल के निर्माण के लिए एक नवंबर से 16 नवंबर तक रास्ता बंद किया जा रहा है। दीपावली जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर सीपरी का रास्ता बंद होने के कारण पांच हजार व्यापारियों का व्यापार सीधे - सीधे प्रभावित होगा। जबकि कोरोना काल में आठ महीने से उनका व्यापार पहले से ही प्रभावित है। दुकान में लाखों का माल भरा पड़ा है। ऐसे में अगर रास्ता बंद हो जाएगा। तो व्यापारी आर्थिक रूप से टूट जाएगा। आम नागरिक भी परेशान हो जाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी, महानगर अध्यक्ष पंकज शुक्ला, सीपरी बाजार व्यापार महासमिति के अध्यक्ष दीपक वशिष्ठ, महामंत्री अजय चड्डा, अजीत सेठी, प्रिंस भुसारी, चौधरी साहिल, हेमंत सिंघल, कार्तिकेय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed