{"_id":"5f9c68518ebc3e75017f7856","slug":"see-my-nabee-shaan-child-sacrifice-jhansi-news-jhs179948612","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखो हमारे नबी की शान, बच्चा-बच्चा है कुर्बान...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखो हमारे नबी की शान, बच्चा-बच्चा है कुर्बान...
विज्ञापन
ईद मिलादुन्ननबी के मौके पर प्रेमनगर में निकाली गया जुलूसे मोहम्मदी में शामिल अकीदतमंद। अमर उजाल
झांसी। शुक्रवार को पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्ललाहो अलैही की यौमे पैदाइश को शहर भर में बडे़ ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर सीरत कमेटी की ओर से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। नबी के नारों की गूंज से सारा मंजर नूरानी हो गया। जुलूस में चल रहे लोगों पर जगह-जगह फूलों व इत्र की बारिश की गई। हाथों में पैगाम-ए-अमन का परचम लेकर लोग नबी के नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। जुलूस में चलने वाले लोग आंख का तारा नबी हमारा, दीन इस्लाम जिंदाबाद व धूम मचा दो, मचा दो धूम मचा दो, आ गए सरकार, देखो हमारे नबी की शान, बच्चा-बच्चा है कुर्बान के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम बस्तियों में सुबह से ही रौनक देखी जाने लगी। इस दौरान घरों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाने के साथ ही शहर की तंग गलियों व चौराहों को रोशनी से जगमग किया गया। लोगों ने जरूरतमंदों को अनाज व फल वितरित किए। नमाजे जुमा अदा करने के बाद जुलूस में शामिल होने के लिए लोगों ने सैंयर गेट स्थित मरकजी मस्जिद का रुख किया। शहर भर के लोग यहां पर इकट्ठा होने के बाद जुलूस-ए-मोहम्मदी को शुरू किया गया। जुलूस के शुरू होने से पहले कमेटी के सदस्यों ने मास्क व सैनिटाइजर तकसीम किया। जुलूस में युवा व बुजुर्ग पगड़ी पहन कर चल रहे थे। जुलूस में चल रहे लोग हिंदुस्तान जिंदाबाद, नारा-ए-तकबीर, अल्लाहु अकबर, पत्ता-पत्ता फूल-फूल या रसूल या रसूल के नारे लगा रहे थे। जुलूस के रास्ते में पड़ने वाले घरों की छतों से महिलाओं व बच्चों द्वारा फूलों व इत्र की बारिश की गई।
जुलूस में चल रही तोप व झांकियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। जुलूस ओरछा गेट, सुभाष गंज, गांधी रोड़, बड़ा बाजार, गंधीगर का टपरा, सराफा बाजार, होते हुए मिनर्वा स्थित गुलाम गौस खां चौराहे पर जलसे के रूप में तब्दील हुआ। जलसे की शुरुआत हाफिज मोहम्मद अबरार ने कुरान की आयत पढ़कर की। जलसे में मुफ्ती इमरान व मौलाना याकूब ने नबी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए लोगों से नबी के बताए रास्ते पर चलने की अपील की। इस मौके पर चौधरी असलम, नूर अहमद मंसूरी, याकूब अहमद मंसूरी, चौधरी खुर्शीद, मंसूर अहमद मंसूरी, सुलेमान अहमद मंसूरी, अबरार भाई, चौधरी शहनवाज, हकीम उद्दीन, चौधरी साहिल कुरैशी, सूफी असलम, कारी मुदीन, हाफिज अमजद, कारी अफजाल, कारी फुरकान, नसीम, साबिर, हाफिज अफसर, मो. शफीक खान, हनीफ खान व रफीक मंसूरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
नगरा में भी निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी
हर साल की तरह इस बार भी नगरा में भी अंजुमन इस्लाहे मिल्लत कमेटी की ओर से जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। प्रेमनगर स्थित मस्जिद बाबाजी से जुलूस का आगाज किया गया। जुलूस ए मोहम्मदी प्रेमनगर से शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए वापस मस्जिद बाबाजी पर समाप्त हुआ। समापन के दौरान कारी मसीह उद्दीन ने खैर बरकत के साथ ही देश में अमन व चैन की दुआ मांगी। जुलूस की सदारत जहीर कुरैशी ने की। इस दौरान एमए खान, हलीम मास्टर, हाजी वसीम, आरिफ उमर, हाशिम खान, कारी शमीम, इम्तियाज हुसैन, छोटे राजा, मौजूद रहे। वहीं मेरा भारत मिशन स्वयंसेवी संस्था द्वारा खाती बाबा स्थित दीनदयाल नगर से जुलूस का शुभारंभ किया गया। जुलूस की अध्यक्षता डॉ. फिरोज खान व मोहसिन खान ने की। इस मौके पर अजय उदैनिया, रितिक सोनी, नवनीत दीक्षित, बब्लू राय, मिर्जा करामत बेग, अरशद खान मौजूद रहे।
जगह-जगह जुलूस का किया गया स्वागत
जुलूस-ए-मोहम्मदी का जगह-जगह स्वागत किया गया। सिंधी तिराहा स्थित शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने स्वागत किया। वहीं जिला अस्पताल के गेट पर वरिष्ठ अधिवक्ता शमीम खान ने जुलूस में शामिल लोगों को माला पहनाकर व इत्र लगाकर स्वागत किया। राज्य सभा सांसद ने जुलूस में चल रहे धर्म गुरुओं का माला पहनाने के साथ ही जमकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर शकील खान, इकराम कुरैशी, हाजी मुन्ना, डॉ. जहीर अब्बासी, अमित, बंटी खटीक, अभिषेक सोनी मौजूद रहे। संचालन जाहिद मंसूरी ने व आभार रहीस खान ने व्यक्त किया। वहीं समाजवाद पाटी के अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष अशरफ इकबाल के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर लियाकत बेग, शेखू खान, सलमान अली, राजू बॉबी, सनी, सोनू, अशफाक मौजूद रहे। बड़ा मठ चाचर स्वर्णकार समिति के लोगों ने जुलूस पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बुंदेलखंड साहित्य संगीत कला संस्थान के सदस्यों ने गांधी रोड पर जुलूस का स्वागत किया। इस मौके पर रवीश त्रिपाठी, अख्तर उर रहमान, संजीव शर्मा, मयंक श्रीवास्तव, नरेश डेंगरे, राधे चौबे, रिजवान मौजूद रहे। संचालन अंकुर अग्रवाल ने व्यक्त किया। वहीं सेठ अब्दुल रज्जाक मेमोरियल सोसाइटी के द्वारा जुलूस ए मोहम्मदी का स्वागत किया गया। इस मौके पर मुहम्मद इस्लाम, वसीम कुरैशी, रफत उल्ला, हसीन खां मौजूद रहे।
सुरक्षा रही चाक चौबंद
जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। जुलूस की कमान एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी के हाथों में थी। वहीं सीओ सीटी राजेश कुमार जुलूस में चल रहे लोगों पर लगातार नजर बनाए हुए थे। शहर कोतवाल व नवाबाद थाना समेत कई थानों का पुलिस फोर्स मौजूद रहा। शहर के हर छोटे व बडे़ चौराहे पर पुलिस बल मौजूद रहा।
घरों में बनाए गए लजीज पकवान
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम घरों में खीर के साथ ही लजीज पकवानों को बनाया गया। जुलूस के समापन के बाद लोगों ने एक-दूसरे के घरों पर जाकर दावतों का लुत्फ लिया। इस दौरान एक दूसरे के घरों पर खीर बांटी गई।