फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Security question: School boundary wall lying broken for a year

सुरक्षा पर सवाल : एक साल से टूटी पड़ी स्कूल की बाउंड्रीवॉल

Sat, 10 Oct 2026 02:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Security question: School boundary wall lying broken for a year
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाखलौन। विकासखंड बिरधा के ग्राम पंचायत मादौन स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवॉल करीब एक साल से टूटी पड़ी है। चहारदीवारी का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से स्कूल परिसर खुला हुआ है। इससे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
लंबे समय से यह समस्या बरकरार है, लेकिन अब तक बाउंड्रीवॉल का निर्माण नहीं कराया गया है। विद्यालय में प्रतिदिन बच्चे पढ़ने आते हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। टूटी चारदीवारी के कारण स्कूल परिसर में आवारा पशुओं के घुसने का खतरा रहता है। शिक्षकों ने क्षतिग्रस्त हिस्से पर पत्थरों की घेराबंदी की है। हालांकि, यह अस्थायी व्यवस्था कारगर साबित नहीं हो रही है। आवारा पशु इस घेराबंदी को गिराकर आसानी से परिसर में प्रवेश कर जाते हैं। अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवॉल का निर्माण जल्द कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाई है। करीब एक साल बीतने के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन

000000000
कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मादौन की सूचना लेकर शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। इसके लिए कार्यदायी संस्था के माध्यम से बजट आते ही कार्य शुरू कराया जाएगा। -रत्नेश श्रीवास्तव, बीएसए ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed