फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   secret report send for zila panchayat president

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भेजी गोपनीय रिपोर्ट

Mon, 23 Nov 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 23 Nov 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
secret report send for zila panchayat president
झांसी। समाजवादी पार्टी की स्थानीय इकाई ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार चयन के लिए गोपनीय रिपोर्ट पार्टी के प्रदेश मुख्यालय भेज दी है। प्रत्याशी चयन पर अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान द्वारा लिया जाएगा।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी में जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर मारामारी की स्थिति है। हालत यह है कि पार्टी के 16 जिला पंचायत सदस्यों में बारह इस पद के दावेदार हैं। सभी के बीच आपसी सहमति बनाने की कोशिशें की गईं थीं। पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव ने सभी दावेदारों से अलग - अलग बंद कमरे में बात भी की थी, बावजूद एक राय नहीं बन पाई है।
विज्ञापन


ऐसे में निर्णय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर छोड़ दिया गया है। इसके लिए सपा की स्थानीय इकाई ने रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय भेज दी है। इसे पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है। सूत्रों की मानें तो जिला इकाई ने वरीयता के आधार पर प्रत्याशियों के नाम भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय भेज दी गई है। इसे गोपनीय रखा गया है। इस संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती है।’
- सुदेश पटेल, जिलाध्यक्ष

ब्लाक प्रमुखी पर भी है मारामारी
झांसी। सपा में ब्लाक प्रमुख पद पर भी मारामारी की स्थिति है। जिले के आठों ब्लाकों में सपा के क्षेत्र पंचायत सदस्यों का बहुमत है, जिसके चलते सभी ब्लाकों में ब्लाक प्रमुख पद पर मारामारी की स्थिति पैदा हो गई है। हर ब्लाक में पार्टी समर्थित कई - कई क्षेत्र पंचायत सदस्य इस पर दावेदारी कर रहे हैं। सभी से 30 नवंबर तक जिला इकाई ने आवेदन मांगे हैं। इसके बाद आपसी सहमति बनाने की कोशिश होगी। पांच दिसंबर को रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय भेज दी जाएगी।

विधान परिषद की भी है तैयारी
झांसी। विधान परिषद के स्थानीय निकाय क्षेत्र के सदस्यों का कार्यकाल 15 जनवरी 2016 को पूरा हो रहा है। इन सीटों पर चुनाव की अधिसूचना दिसंबर माह में जारी होगी। पिछली बसपा सरकार में हुए चुनाव में स्थानीय निकाय की झांसी - जालौन सीट बसपा ने सपा के हाथ से छीन ली थी। लेकिन, अब सपा में भी इस सीट को वापस लाने की तैयारी है। इसके लिए प्रदेश मुख्यालय द्वारा आवेदन पहले ही लिए जा चुके हैं।


सूत्रों की मानें तो प्रत्याशी चयन का काम पूरा कर लिया गया है। पार्टी की झांसी - जालौन सीट पर चंद्रभूषण सिंह (गुड्डू बुंदेला) के नाम पर चर्चा जारी है। कुर्मी समाज के आर पी निरंजन का नाम भी दौड़ में शामिल है। सपा जिलाध्यक्ष सुदेश पटेल ने बताया कि विधान परिषद प्रत्याशी चयन को लेकर अभी पार्टी ने कोई अधिकृत सूचना नहीं दी है। लेकिन, जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed