{"_id":"6223bfa88e305e00a65afbdc","slug":"searm-machine-could-not-improve-25-operations-postponed-in-10-days-jhansi-news-jhs216196637","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधर नहीं पाई सीआर्म मशीन, 10 दिन में टले 25 ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुधर नहीं पाई सीआर्म मशीन, 10 दिन में टले 25 ऑपरेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी की सीआर्म मशीन 10 दिनों में भी सुधर नहीं पाई है। इस मशीन से रोजाना दो से तीन ऑपरेशन हो जाते थे। ऐसे में अब तक 25 ऑपरेशन टल चुके हैं। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि टेक्नीशियन सोमवार को मशीन सुधारने के लिए फिर बुलाया जाएगा।
मौजूदा समय में मेडिकल कॉलेज में दो ही सीआर्म मशीन हैं। इनमें से एक मशीन ठीक है, इमरजेंसी वाली मशीन खराब पड़ी हुई है। चूंकि, सीआर्म मशीन हड्डी से जुड़े ऑपरेशन में काम आती है। इस मशीन के जरिए डॉक्टर ऑपरेशन के दौरान हड्डी या अंदर की जगह को स्क्रीन पर देख पाते हैं। माइनर से लेकर बड़ा ऑपरेशन इस मशीन के जरिए होते हैं। स्क्रू, रॉड कहां डालना है, ये सब काम इस मशीन में देखकर ही डॉक्टर कर पाते हैं।
मशीन से दो से तीन ऑपरेशन चिकित्सक करते हैं। पिछले दस दिनों में मशीन सुधर न पाने से लगभग 25 ऑपरेशन टल चुके हैं। वहीं, इस मामले में हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पारस गुप्ता का कहना है कि टेक्नीशियन को बुलाया गया था, वो खराब पार्ट्स को लेकर गया है। सोमवार को फिर टेक्नीशियन आएगा। जल्द मशीन सुधरने की उम्मीद है।