{"_id":"5f2c5f3d8ebc3e3cdc167c6f","slug":"search-alzimer-new-app-made-reporters-news-jhs1732740137","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्जाइमर का पता लगाने के लिए झांसी के युवा ने बनाया एप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्जाइमर का पता लगाने के लिए झांसी के युवा ने बनाया एप
विज्ञापन
आशिताभ मिश्रा
- फोटो : REPORTERS
झांसी। स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2020 में शहर के युवा आशिताभ मिश्रा ने एएल आधारित एप्लीकेशन बनाकर पुरस्कार जीता है। इस एप के आधार पर प्राप्त होने वाली रिपोर्ट का डॉक्टर परीक्षण कर सकते हैं।
आईआईटी भिलाई के कंप्यूटर साइंस के अंतिम वर्ष के छात्र आशिताभ के नेतृत्व में रोहित कर, हेमंत मीणा, पवन कुमार, शुभम अग्रवाल, स्मरण व पंक्ति सदस्यीय टीम ने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में प्रतिभाग किया था। टीम ने अल्जाइमर बीमारी का पता लगाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित मोबाइल एप बनाया। यह एप सिर्फ तीन दिन में ही तैयार कर लिया गया। राष्ट्रीय स्तर पर हुई प्रतियोगिता में एक हजार से ज्यादा टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसके फाइनल राउंड में आशिताभ के नेतृत्व वाली
टीम विजेता चुनी गई। टीम को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया है। आशिताभ ने बताया कि यह ऑनलाइन मोबाइल एप व्यक्ति की स्मृति, हाथ से आंख का समन्वय, अमूर्त सोच और स्थानिक नेविगेशन कौशल से परीक्षण करता है। टीम ने थ्री डी पथ-अनुरेखण खेल बनाया, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करता है। और एक खिलाड़ी की खेल रणनीति और विसंगतियों की पहचान करने, जल्दी आकलन करने, उनकी स्मृति विकृति की शुरुआत पहचानने में उपयोगी है।