फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Schools disappeared Guruji, officials did not take action

स्कूलों ने गायब रहे गुरुजी, अधिकारियों ने नहीं की कार्रवाई

Thu, 29 Jul 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Schools disappeared Guruji, officials did not take action
झांसी। जिले मेें शिक्षकों के स्कूल न जाने को लेकर आए दिन शिकायतें आती रहती हैं। अधिकारी भी इन शिकायतों की न तो जांच करते हैं और न ही कोई कार्रवाई की जाती है। पिछले दिनों मंडल के स्कूलों के 223 शिक्षक गायब मिले, लेकिन अफसरों ने कार्रवाई नहीं की। शासन स्तर पर समीक्षा में पोल खुलने के बाद मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण के निदेशक ने बीएसए से एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद स्कूल खुलने और विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर निदेशालय और प्रशासन सक्रिय हो गया था। ऐसे में जिला एवं ब्लॉक स्तर पर गठित टास्क फ ोर्स ने कई परिषदीय स्कूलों के निरीक्षण किए। मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण निदेशक ने टास्क फ ोर्स को निर्धारित संख्या के अनुसार विद्यालयों के निरीक्षण के लिए निर्देशित किया गया था। प्रेरणा एप पर निरीक्षण रिपोर्ट अपलोड भी कराई गई। विभागीय समीक्षा में पाया गया कि अनुपस्थित शिक्षकों की सूची में झांसी में 43, ललितपुर में 78 और जालौन में 102 शामिल रहे, लेकिन जिला स्तर पर अनुपस्थित शिक्षकों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई।
विज्ञापन

इस पर मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण निदेशक ने आपत्ति दर्ज करते हुए बीएसए से एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा है। मामले में प्रभारी बीएसए संतोष वर्मा ने बताया कि परियोजना निदेशक के निर्देशों का पालन किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जस की तस रहेगी रसोईया
परिषदीय स्कूलों में मध्यान्ह भोजन बनाने वाली जिले की 4442 रसोईया जस की तस रहेगी। न इन्हें हटाया जायेगा और न ही नई नियुक्ति होगी। गौरतलब है कि स्कूलों में तैनात रसोइयों को 1500 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है। प्राधिकरण के जिला समन्वयक राज बहादुर सिंह ने बताया कि लॉकडाउन व ग्रीष्मावकाश की अवधि में मध्यान्ह भोजन योजना में कार्यरत रसोईयों को मानदेय दिया जा रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed