फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   school teacher, employee and two other corona positive

स्कूल के शिक्षक और कर्मचारी समेत चार पॉजिटिव

Wed, 24 Feb 2021 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
school teacher, employee and two other corona positive
झांसी। पिछले एक सप्ताह तक थमा रहा कोरोना वायरस एकदम से फिर बढ़ने लगा है। मंगलवार को एक स्कूल के शिक्षक और कर्मचारी समेत चार लोग कोरोना संक्रमित हो गए। इससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जाकर कोविड की जांच की।
विज्ञापन

कोरोना का डर एक बार फिर सताने लगा है। पिछले एक सप्ताह से मामले बिल्कुल थमे हुए थे मगर एकदम से चार केस आ गए हैं। ये सभी केस एक स्कूल के हैं। इसमें दो शिक्षक और दो कर्मचारी शामिल हैं। स्कूल में पहली बार कोरोना के मामले सामने आने के बाद हड़कंप की स्थिति है। एहतियात के तौर पर स्कूल को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। सैनिटाइजेशन के बाद ही स्कूल को खोल जाएगा। चूंकि, देश के कुछ राज्यों में फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। इसमें मध्य प्रदेश भी शामिल है। झांसी से सटा होने की वजह से एमपी से लोगों का आना-जाना रहता है। ऐसे में कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करके आम जन अपनी और दूसरों के लिए मुसीबत खड़ी कर रहे हैं। न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है और न ही लोग मास्क पहन रहे हैं। ऐसे में कोरोना का खतरा फिर बढ़ने का डर सताने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed