फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   School counsling start to 29

विद्यालय आवंटन की काउंसलिग अब 29 को

Tue, 27 Oct 2020 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
School counsling start to 29
झांसी। नव नियुक्त शिक्षकों की पद स्थापना के अंतर्गत जिले में दिव्यांग एवं महिलाओं को विद्यालय आवंटन के लिए काउंसलिंग अब 29 अक्तूबर को होगी। पहले यह 27 अक्तूबर को हो रही थी। वहीं, विद्यालय आवंटन को लेकर सोमवार को वीडियो कांफ्रें सिंग हुई। इसमें स्कूल महानिदेशक ने कई निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले में 483 नव नियुक्त शिक्षकों को विद्यालय आवंटन किया जाना है। जानकारी के अनुसार 29 अक्तूबर को दिव्यांग एवं महिला नव नियुक्त शिक्षकों को ऑनलाइन विकल्प दिए जाएंगे। उनके चुनने के बाद वह तुरंत लॉक हो जाएगा। इसकी प्राप्ति रसीद भी दी जाएगी। इसके बाद प्रदेश स्तर पर विकसित किए गए बेसिक शिक्षा विभाग के साफ्टवेयर के माध्यम से पुरुष शिक्षकों को रोस्टर प्रणाली के तहत विद्यालय ऑनलाइन दिया जाएगा। जनपद स्तर पर इसमें कोई भी परिवर्तन संभव नहीं होगा। जानकारी के अनुसार विद्यालय आवंटन में 30 सितंबर वर्ष 2019 का यू डायस का डाटा शो होगा। इसमें विद्यालय का नाम, रिक्त पद, स्वीकृत पद, छात्रांकन, शिक्षकों की संख्या आदि का संपूर्ण विवरण होगा। बीएसए हरिवंश कुमार के अनुसार दिव्यांग एवं महिलाओं के लिए विद्यालय आवंटन की काउंसलिग प्रक्रिया 29 अक्तूबर को नगर शिक्षाधिकारी कार्यालय परिसर में होगी।
विज्ञापन

रिक्त विद्यालयों की सत्यापित सूची सार्वजनिक हो
झांसी। विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया को लेकर जिले के शिक्षक संगठन भी सक्रिय हो गए हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र दीक्षित ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि नवीन नियुक्तियों में पुरुषों की भी काउंसलिंग करायी जाए। पुरुष शिक्षकों को रोस्टर से विद्यालय आवंटन करने पर पारदर्शिता पर प्रश्न चिह्न लगेगा। इस अवसर पर महामंत्री चौधरी धर्मेंद्र सिंह, शिव कुमार पाराशर आदि मौजूद रहे। इधर बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में जिलाध्यक्ष रसकेंद्र गौतम ने कहा कि महिला शिक्षिकाओं की तरह पुरुष अध्यापकों की भी काउंसलिग के माध्यम से स्कूल आवंटन व रिक्त विद्यालयों की सत्यापित सूची सार्वजनिक की जाए। ताकि शासन की मंशा के अनुसार कार्य हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलायें हो रही हैं जागरूक
झांसी। मिशन शक्ति महिला जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय ढिकौली में गोष्ठी हुई। इसमें मुख्य अतिथि एआरपी रिजवाना परवीन ने कहा कि मिशन शक्ति से गांव गांव में जागरूकता का संचार हो रहा है। महिलायें जागरूक हो रही हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढिकौली की शिक्षिका कल्पना तिवारी ने छात्राओं को गुड टच - बैड टच के बारे में बताया। साथ ही कहा कि वह हेल्पलाइन नंबरों को अपने पास अवश्य रखें। इस अवसर पर शिक्षिकाओं में रेनू, कीर्ति अग्रवाल, शिव कुमारी, आनंद कुमारी, रानी पार्वती आदि मौजूद रही। आभार प्रधानाध्यापक डॉ. अचल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed