फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sardar singh again 45 criminal case file

कुख्यात सरदार सिंह पर दर्ज हैं 45 आपराधिक मामले

Fri, 06 Nov 2020 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
Sardar singh again 45 criminal case file
झांसी। जरायम की दुनिया का कुख्यात चेहरा बन चुके अपराधी सरदार सिंह पर 45, उसके भाई मानसिंह पर 25 व रावराजा पर 21 मामले दर्ज हैं। ये सभी मामले सीपरी बाजार, नवाबाद, कोतवाली, मध्य प्रदेश के दतिया, मध्य प्रदेश के थरेट व आगरा के मलपुरा में दर्ज हैं। अपराध के जरिए तीनों ने झांसी समेत आसपास के इलाकों में बेहिसाब संपत्तियां बना रखी हैं।
विज्ञापन

पुलिस जांच के बाद शहर से बाहर की संपत्तियां भी टारगेट पर आ चुकी हैं। यह भी पता चला कि कई वाहन भी इनके नाम से हैं, जो कार्रवाई के दौरान पुलिस को नहीं मिले। पुलिस वाहनों की खोजबीन कर रही है। गैंगस्टर एक्ट में कुर्क की गई दो करोड़ की जमीन के बाद अन्य संपत्तियां भी पुलिस के रडार पर आ चुकी हैं। गांव के साथ-साथ शहर के बाहर भी कई संपत्तियां हैं, जो साथियों के साथ-साथ रिश्तेदारों के नाम पर हैं। बृहस्पतिवार को जमीन कुर्क करने पहुंची टीम को घर पर वाहन नहीं मिले। पुलिस के अनुसार तीनों के पास कई गाड़ियां भी हैं। पुलिस कार्रवाई के बाद गाड़ियाें को छिपाने व बेचने की बात सामने आई। अब पुलिस गाड़ी खरीदने वालों का पता लगा रही है। गांव वालों ने भी कई जानकारियां पुलिस को दी हैं।
विज्ञापन

जिले के कई शातिर बदमाश निशाने पर
कानपुर में हुई घटना के बाद पुलिस अब तक बीस से अधिक बदमाशों की संपत्तियों को कुर्क कर चुकी है। पुलिस की जांच में कई नाम सामने आए हैं। जिन्होंने गैंगस्टर से संपत्तियां बनाई हैं। पुलिस ऐसे अन्य बदमाशों की कुंडली तैयार कर रही है। पुलिस के अनुसार अन्य बदमाशों की भी संपत्तियां जल्द कुर्क होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन बदमाशों ने अपराध से संपत्तियां अर्जित की हैं। वह सभी पुलिस के निशाने पर हैं। पुलिस अब तक कई कार्रवाई कर चुकी है। जबकि, अन्य बदमाश पुलिस के निशाने पर हैं। ऐसे सभी बदमाशों की संपत्तियां कुर्क की जाएंगी।
दिनेश कुमार पी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed