फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sarad purnima festival celebration

चंद्रमा की अमृत किरणों का लिया रस, मंदिरों में उमडे़ श्रद्धालु

Sat, 31 Oct 2020 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Sarad purnima festival celebration
शरद पूर्णिमा पर आसमान में खुबसूरत नजर आया चांद। संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। महानगर में शरद पूर्णिमा के पर्व पर भगवान विष्णु, लक्ष्मी जी और श्रीकृष्ण के मंदिरों में श्रद्धालु दर्शनों के लिए उमड़ पडे़। महिलाओं ने मावा का प्रसाद अर्पण किया। वहीं, अन्य श्रद्धालुओं ने जगह - जगह खीर का वितरण किया। रात में खुले आसमान में खीर रखी। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा की किरणों से अमृत वर्षा होती है। जो खीर मेें शामिल होने से औषधि का कार्य करती है। कुछ श्रद्धालु शनिवार को भी पर्व मनाएंगे।
विज्ञापन

सनातन धर्म में शरद पूर्णिमा का बड़ा महत्व है। मंदिरों में पर्व पर भगवान का मनोहारी श्रृंगार होता है और झांकियां सजायी जाती हैं। श्री कुंज बिहारी मंदिर में भगवान कुंज बिहारी और राधा जी का भव्य श्रृंगार किया गया। गायकों ने शास्त्रीय धुनों पर भजन सुनाये। डरु भौंडेला स्थित सत्यनारायण भगवान के मंदिर में महिलाओं ने भगवान को मावा के पेडे़ अर्पित किए। इधर श्री भैरव धाम पंचवटी पर 101 कन्याओं को खीर का प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर चेयरमैन मधुकर निरंजन, शक्ति महाराज, कामता प्रसाद साहू, मयंक श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, अनुज अग्रवाल, प्रियंका श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

युवा ब्राह्मण महासंघ ने मेहंदी बाग स्थित श्री राम जानकी मंदिर में महंत प्रेम नारायण दास, हरीमोहन दास, रामेश्वर दास, विष्णु दास, जगन्नाथ दास जी, विजय बल्लभ जी, भोले बाबा, मोहन दास जी, शंकर दास जी, भरत दास जी, राम संदीप दास, बृज भूषण दास आदि संतों का सम्मान किया। इस अवसर पर बृजलता मिश्रा, राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा, रवीश त्रिपाठी, कमलेश मिश्रा, अखिलेश पांडेय आदि मौजूद रहे। इधर श्री राजा बाबा महाकालेश्वर मंदिर में शरद पूर्णिमा पर महादेव का महा अभिषेक किया गया। इसके बाद खीर का भोग लगाया गया। इस अवसर पर अजीत राय, सुरेश कुशवाहा, सूर्यकांत निगम, ओम प्रकाश साहू, जमुना साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी। सत्यार्थ प्रकाश प्रचार समिति के तत्वावधान में आर्य समाज सीपरी बाजार में त्रिदिवसीय महा मृत्युंजय योग, यज्ञ व ज्ञान शिविर का आयोजन हुआ। योगाचार्य मनमोहन कटारे ने महा मृत्युंजय मंत्र का उच्चारण कर यज्ञ कुंड में आहुतियां अर्पित करायीं। संयोजक प्रमोद कुमार केवट ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती के सत्यार्थ प्रकाश में लगभग 3500 ग्रंथों के सार का समावेश है। सत्यार्थ प्रकाश हमारी आचार संहिता है। कार्यक्रम में मातादीन गौतम, अमर सिंह, चंद्र प्रकाश सैनी, उर्मिला साहू, हरी शंकर साहू, शोभा बघेला, आरती श्रीवास्तव, सुरेश आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed