फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sant gadge was pioneer of cleaness

स्वच्छता अभियान के जनक थे संत गाडगे

Wed, 24 Feb 2021 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
sant gadge was pioneer of cleaness
संत गाडगे की जयंती पर नगर में निकाली गई शोभायात्रा में रथ पर सबार देवी मां के स्वरुप। अमर उजाला
झांसी। मंगलवार को संत गाडगे महाराज के जन्म दिवस के मौके पर विभिन्न संगठनों ने उन्हें याद किया। वक्ताओं ने कहा कि संत गाडगे स्वच्छता अभियान के जनक थे। संत गाडगे जन्मोत्सव समिति द्वारा शिक्षा भवन से रिसाला चुंगी स्थित संत गाडगे चौक तक शोभायात्रा निकाली। इसमें संत गाडगे के स्वरूप की झांकियों के साथ ढोल व नगाडे़ शामिल हुए। जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संत गाडगे स्वच्छता अभियान के जनक थे। समाजवादी पार्टी जिला व महानगर द्वारा आरटीओ कार्यालय के नजदीक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष महेश कश्यप, तनवीर आलम, केके सिंह, चांद राइन, राकेश श्रीवास, हेमंत, विजय, रीना यादव, मुन्नी देवी, अभिनंदन मौजूद रहे। बहुजन समाज पार्टी ने स्वच्छता अभियान के जनक संत गाडगे महाराज का 145वां जन्मोत्सव मनाया। कानपुर चुंगी स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर विनोद गौतम, राजू राजगढ़, पर्वत पाल, कल्लू पहलवान, विनोद पिपरा, नफीस शानू आदि मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा खुशीपुरा तिराहे पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में शामिल लोगों को शीतल जल पिलाया। इस मौके पर नीता अग्रवाल, अफजाल हुसैन, ऋषभ साहू, कृष्ण गोपाल, सुनील राय, सलमा, आबिदा, मनीष कुमार मौजूद रहे। संचालन अमीर चंद व आभार ओमप्रकाश बुंदेला ने किया।
विज्ञापन

डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय अधिवक्ता संघ द्वारा गाडगे चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिला संयोजक अरविंद कुमार व जुगल किशोर वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में रहे। इस मौके पर श्यामबाबू खेर, छोटे लाल, कैलाश अहिरवार मौजूद रहे। राम प्रकाश ने आभार व्यक्त किया। स्वतंत्र जनता राज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर घनश्याम कोरी, नंदलाल वर्मा, सोनू रजक, मुकेश, प्रेमनारायण वर्मा मौजूद रहे। नव युवक संगठन रजक समाज द्वारा पठौरिया स्थित धर्मशाला पर प्रसाद वितरण कर जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर कैलाश रजक, सोनू, हीरालाल, हीरा, बाल किशन, सुमित, बंटी, रज्जन मौजूद रहे। भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा बुद्धिष्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के सदस्यों ने जन्मोत्सव मनाया। कार्यक्रम में हरचरन लाल, केशव प्रसाद, राजा राम वर्मा, पीएस आर्य, काशीराम, प्रभूदयाल, ग्यादीन, सुंदरलाल मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीराम कुशवाहा के नेतृत्व में रिसाला चुंगी स्थित संत गाडगे की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर कृष्ण गोपाल करौसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed