{"_id":"6167396c5c3d7673b070992f","slug":"sanitation-workers-furious-over-the-demand-for-arrear-payment-jhansi-news-jhs2065450175","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मियों ने नगर आयुक्त नगर निगम को सौंपा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मियों ने नगर आयुक्त नगर निगम को सौंपा पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने कर्मचारियों को दीवाली से पूर्व एरियर समेत अपनी छह मांगों के संबंध में नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से जिलाध्यक्ष धीरज चंडारिया ने कहा कि सफाई कर्मियों के प्रति नगर निगम प्रशासन का रवैया उदासीन है। कुछ अधिकारी प्रशासन को बरगला रहे हैं जिससे सफाई कर्मचारियों की समस्या जस की तस बनी हुई है। दीपावली से पूर्व नियमित और संविदा सफाई कर्मचारियों को मिलने वाले एरियर 10 हजार रुपये के एडवांस भुगतान समेत छह सूत्रीय मांगों से संबंधित पत्रक सौंपकर चेतावनी दी कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं होता तो संघ मुख्यमंत्री के समक्ष अपना पक्ष रखने को बाध्य होगा। प्रतिनिधि मंडल में लखनलाल उस्ताद, विकास वाल्मीकि, केशव वाल्मीकि, राजेश बाबा हवलदार, अनिल हवलदार, लखन हवलदार, रामदास हवलदार, संजय भारती, अरविंद पुजारी, अखिलेश सरस, अमर केसले, जीतू महंत, अजय नरवंशी, मनोज पमारिया आदि शामिल रहे।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष अशोक प्याल के नेतृत्व में सैकड़ों सफाई कर्मियों ने उप नगर आयुक्त एवं कर निर्धारण अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर संविदा एवं आउट सोर्सिंग सफाई कर्मियों की वेतन वृद्धि एवं एरियर का भुगतान वाल्मीकि जयंती के पूर्व देने की मांग की। अपनी अन्य मांगों को लेकर शनिवार को प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त से मिलेगा। इस मौके पर सुरेश ठेकेदार, बालकृष्ण गांचले, मुन्नालाल करौसिया, कुंदनलाल, सुभाष माते, कैलाश चंद्र ड्रेसर, नरेश चंद्र डागौर, रामजी सरन, रवि महंत, समेत काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।