फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sanitation worker's body found hanging.

Jhansi News: फंदे पर लटका मिला सफाई कर्मी का शव

Sat, 18 Jul 2026 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Sanitation worker's body found hanging.
- मृतक के पुत्र ने कहा- आर्थिक तंगी के चलते मानसिक तनाव में थे पिता
विज्ञापन

- घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंछ। ग्राम ग्यारई में शुक्रवार को एक सफाई कर्मचारी का शव घर के आंगन में लोहे के एंगल पर लटका मिला। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना मिलने पर थाना पूंछ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पूंछ थाना इलाके के ग्राम ग्यारई निवासी राजा (50) थाना शाहजहांपुर क्षेत्र के ग्राम सिमिरिया में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार की रात सभी लोग भोजन करने के बाद सो गए थे। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे जब परिवार के सदस्य जागे तो राजा घर के आंगन में लगे लोहे के एंगल से रस्सी के फंदे पर लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

मृतक के बड़े पुत्र दीपेंद्र ने बताया कि उनके पिता लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। इसी कारण मानसिक तनाव में रहते थे। परिवार में उनकी पत्नी, माता, दो पुत्र दीपेंद्र और अभिषेक तथा एक पुत्री है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। मामले की जांच जारी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed