फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Samajwadi worker protection Doll mangeera playing pradarshan

कृषि अध्यादेश के विरोध में ढोल मंजीरा बजाकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन

Tue, 22 Sep 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi worker protection Doll mangeera playing pradarshan
बेरोजगारी, किसान बिल, मंहगाई आदि समस्याओं को लेकर कचहरी के गांधी उद्यान परिसर में समाज वादी पार्ट
झांसी। केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि अध्यादेश के विरोध में राजनीतिक दलों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांधी उद्यान में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने ढोल मजीरा और झांझर बजाकर आक्रोश जताया। इस दौरान कचहरी चौराहे से जजी जाने वाला मार्ग बंद रहा। वहीं आम आदमी पार्टी ने भी बिल का विरोध किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक गरौठा दीपनारायण सिंह यादव ने कहा कि सरकार किसान विरोधी बिल लाकर किसानों का शोषण करने जा रही है। कोरोना काल में स्वास्थ्य व्यवस्था खराब हो गई है। साथ ही भ्रष्टाचार पर कोई लगाम नहीं लग सकी है। महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। द्वेष की राजनीति के चलते सपा नेताओं और सांसद आजम खान और उनके परिवार पर अत्याचार किया जा रहा है। इस दौरान सपा
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके अलावा सपा कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर आक्रोश जताया। इसके बाद बड़ी तादाद में कार्यकर्ता गांधी उद्यान के बाहर जमे रहे और कुछ लोगों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान असफान सिद्दकी, राकेश पाल, प्रतिपाल सिंह दाऊ, अमित यादव, शांतनु अग्रवाल, चंद्रप्रकाश मिश्रा, महेश कश्यप, जुगल कुशवाहा, तिलक चंद्र अहिरवार, श्यामसुंदर सिंह, आशीष पटेल, सैयद अली, प्रेम वाल्मीकि, राहुल महाल्या, अयान अली, समीर खान मौजूद रहे। वहीं आम आदमी पार्टी ने भी बिल के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, भवजीत सिंह सरना, कैलाश कुशवाहा, रामनिवास शुक्ला, संजय जैफरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को हुई दिक्कत
प्रदर्शन के दौरान कचहरी चौराहे से जजी जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया था जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग जेल चौराहा से होकर गुजरे। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed