फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sales manager s dead body found on roadside in Jhansi

सुसाइड नोट से उलझी मौत की गुत्थी: लिखा- बीबी-बच्चे मेरे नहीं रहे, मामा-मौसी के कब्जे में हैं, पत्नी ने लगाए ये आरोप

Sat, 23 Apr 2022 04:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 23 Apr 2022 04:08 PM IST
सार

शिवपुरी की कत्था कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय दीपक जैन 14 सालों से झांसी के मिशन कंपाउंड में किराए पर रह रहे थे। करीब सात माह से वह एक फूड्स कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। झांसी में मुस्तरा रोड पर सड़क किनारे उनका शव मिला है। उनके पास से मिले सुसाइड नोट में तीन सूदखोर और तीन रिश्तेदारों पर परेशान करने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Sales manager s dead body found on roadside in Jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झांसी में मुस्तरा रोड पर सड़क किनारे सेल्स मैनेजर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव करीब दो दिन पुराना है। उसकी जेब में मिले सुसाइड नोट में तीन रिश्तेदार और तीन सूदखारों पर परेशान करने का आरोप है। वहीं, पत्नी का कहना है कि पति से जबरन सुसाइड नोट लिखवाया गया और फिर उनकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज मोर्चरी में  रखवाया है। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया। मृतक पत्नी व बच्चों से अलग रह रहा था। 

विज्ञापन


शिवपुरी की कत्था कॉलोनी निवासी दीपक जैन (50) पुत्र आनंद कुमार जैन करीब 14 सालों से झांसी के मिशन कंपाउंड में किराए पर रह रहे थे। करीब सात माह से वह एक फूड्स कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। घरेलु विवाद के चलते वह कई माह से पत्नी और बच्चों से अलग रह रहे थे। लेकिन फोन पर उनकी बच्चों व भाइयों से बातचीत होती थी।

विज्ञापन
Trending Videos

फैक्टरी वाले ने मांगे थे 4.75 लाख रुपए
छोटे भाई नीरज जैन व बेटे पीयूष ने बताया कि 20 अप्रैल की शाम करीब छह बजे पिता ने बेटे पीयूष को फोन किया था। तब रोज की तरह बातचीत हुई थी। इसके बाद रात करीब 10 बजे दीपक ने छोटे भाई नीरज को फोन किया तो कंपनी के पार्टनर ने फोन ले लिया। कहा कि फैक्टरी में हैं और 4.75 लाख रुपए लेकर आओ, तब दीपक को छोड़ेंगे। फिर पार्टनर ने दोबारा फोन कर कहा कि पांच दिन के अंदर पैसे चाहिए। पांच दिन दीपक हमारे पास रहेंगे। इसके बाद दीपक का फोन नहीं लगा। सुबह पार्टनर का भी फोन नहीं आया। बेटे का कहना है कि फैक्टरी वालों का आरोप था कि डीलर से पैसे लेकर कंपनी में जमा नहीं करवाए थे। वहीं, उसके पिता का कहना था कि कंपनी बंद हो गई और डीलरों को माल नहीं मिला।

विज्ञापन

पत्नी बोली- फैक्टरी वालों ने जबरन लिखवाया सुसाइड नोट
मुस्तरा रोड पर सड़क किनारे शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच की तो जेब से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा है कि बीबी-बच्चे मेरे नहीं रहे। उन्हें उनके मामा, मामी और मौसी ने अपने कब्जे में ले रखा है। मेरी पत्नी को जबरन मुझसे तलाक लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं। वहीं, सौरव राय, आरिफ खपान और मोहम्मद नफीस सूदखोर हैं। इन सबसे तंग आकर आत्महत्या कर रहा हूं। वहीं, पत्नी नीलम का आरोप है कि फैक्टरी वालों ने जबरन पति से सुसाइड नोट लिखवाया है। इसके बाद उनकी हत्या कर शव को फेंका गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed