फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   salary to be deducted due to absense

रेलवे : कर्मचारियों की छुट्टियां काटकर मिलेगा वेतन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
salary to be deducted due to absense
लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी से नदारत रहने वाले कर्मचारियों को उनकी छुट्टियां काटकर वेतन दिया जाएगा। इसमें देखा जाएगा कि अगर कर्मचारी दूसरे शहर में फंस गए थे तो लौटने के बाद प्रदेश सरकार की गाइड लाइन के हिसाब से वे क्वारंटीन हुए थे कि नहीं। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज, झांसी और आगरा मंडल के कई कर्मचारी लॉकडाउन के पहले दूसरे शहरों में फंस गए थे। इस कारण वे लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी पर नहीं जा सके। बिना सूचना के नदारत रहने पर रेलवे ने उनको बिना जानकारी अनुपस्थित मानकर वेतन जारी नहीं किया। बाद में वे लौटकर आए और नौकरी ज्वाइन कर ली। मगर इसके बाद से वे लॉकडाउन की अवधि का वेतन पाने के लिए परेशान थे। रेल प्रशासन ने निर्णय लिया है कि ऐसे कर्मचारियों की उनकी बचत की छुट्टियों को स्वीकृत कर वेतन दिया जाएगा। साथ ही देखा जाएगा कि लौटने के बाद वे क्वारंटीन हुए थे कि नहीं। क्वारंटीन के दिनों की भी छुट्टियों में गिनती होगी। इस संबंध में उत्तर मध्य रेलवे के कार्मिक अधिकारी मनीष कुमार खरे ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed