फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Saillani happy after see history 16 vithikanye

खुलीं 16 वीथिकाएं, इतिहास को देख सैलानी गद्गद

Wed, 07 Jul 2021 08:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
Saillani happy after see history 16 vithikanye
झांसी। कई सालों बाद बुधवार को राजकीय संग्रहालय की सभी 16 वीथिकाओं को सैलानियों के लिए खोल दिया गया है। वीथिकाओं को देखकर सैलानियों के चेहरे खिल गए। साथ ही संग्रहालय में डीएम द्वारा चार होमगार्ड, चार पीआरडी और दो सिविल डिफेंस के कार्यकर्ताओं की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

दुर्ग की तलहटी में स्थित राजकीय संग्रहालय की स्थापना वर्ष 1978 में की गई थी। शुरूआत में कर्मचारियों की संख्या पर्याप्त होने के कारण संग्रहालय की सभी वीथिकाओं को सैलानियों के लिए खोला जाता था। लेकिन समय बीतने के साथ ही कर्मचारियों की कमी होने लगी, जिसके चलते लगभग दस वीथिकाओं को बंद कर दिया गया था। संग्रहालय के भीतर प्राचीन भारतीय इतिहास, डॉ. वृंदावन लाल वर्मा, रानी लक्ष्मीबाई, तैल चित्र, अस्त्र-शस्त्र, लघु चित्र, वैष्णव प्रस्तर प्रतिमा, जैन प्रस्तर, शैफ, मुद्रा, टेरा कोटा, लोक कला, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, डाक टिकट, 1857 की झलकियां व मनु सहित कुल 16 वीथिकाएं हैं। जो पर्यटकों के लिए काफी आकर्षण केंद्र हैं। लेकिन कर्मचारियों की कमी के चलते लगभग दो सालों से सिर्फ छह वीथिकाओं को ही खोला जा रहा था। कर्मचारियों की कमी होने पर संग्रहालय में तालाबंदी कर दी गई थी। वीथिका सहायक उमा पाराशर ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा होमगार्ड, पीआरडी और सिविल डिफेंस के कार्यकर्ताओं सहित दस लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसके चलते सालों बाद संग्रहालय की सभी वीथिकाओं को सैलानियों के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed