फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   RTO's claims exposed: No test, no trial... Pay Rs. 3500 and get driving license, rate for every work is fixed

आरटीओ के दावे की खुली पोल: न टेस्ट न ट्रायल... 3500 दो और ले जाओ ड्राइविंग लाइसेंस, हर काम का रेट फिक्स

Fri, 12 Sep 2025 11:15 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 12 Sep 2025 11:15 AM IST
सार

छोटे से बड़े काम के लिए आवेदक आरटीओ कार्यालय जाने के बजाय सीधे दलालों के पास पहुंच रहे हैं। यह आवेदकों से ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर फिटनेस, वाहन पंजीयन सभी प्रकार के कार्याें के दोगुने रेट वसूल रहे हैं।
 

विज्ञापन
RTO's claims exposed: No test, no trial... Pay Rs. 3500 and get driving license, rate for every work is fixed
आरटीओ के अन्दर शुल्क से संबंधित लगा बोर्ड - फोटो : आरटीओ के अन्दर शुल्क से संबंधित लगा बोर्ड

विस्तार

झांसी। तमाम प्रयास के बाद भी परिवहन विभाग की ऑनलाइन व्यवस्था दलालों के मकड़जाल को नष्ट नहीं कर सकी। आरटीओ कार्यालय में दलालों की घुसपैठ अब भी बरकरार है। इनकी सक्रियता का आलम यह है कि छोटे से बड़े काम के लिए आवेदक आरटीओ कार्यालय जाने के बजाय सीधे दलालों के पास पहुंच रहे हैं। यह आवेदकों से ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर फिटनेस, वाहन पंजीयन सभी प्रकार के कार्याें के दोगुने रेट वसूल रहे हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दोपहर 1:10 बजे परिवहन कार्यालय पहुंचकर पड़ताल की गई। आरटीओ व एआरटीओ अपने कक्ष में कार्यालयी कामकाज में जुटे थे। एजेंटों की चहल-पहल कार्यालय प्रांगण के साथ अंदर तक बनी हुई थी। कुछ दलाल आवेदकों से घिरे होकर उन्हें अपने झांसे में लेने का प्रयास कर रहे थे। टीम ने एक एजेंट से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की जानकारी ली तो उसने कहा कि बन जाएगा। दलाल ने बाहर दुकान पर चलने की बात कही लेकिन पहले रेट की बात पूछी गई तो बताया कि लर्निंग का एक हजार और स्थायी का दो हजार देना होगा। यदि टेस्ट नहीं देना है तो इसका अलग से 500 रुपये देना होगा। ऐसे में एक ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का कुल 3500 रुपये खर्च आएगा। इसके अतिरिक्त जब और सेवाओं के रेट जानने की कोशिश की गई तो वह माजरा समझकर इधर-उधर हो गया।
विज्ञापन



आंखों से ही परख रहे वाहनों की सेहत

आरटीओ कार्यालय प्रांगण में फिटनेस प्रमाणपत्र के लिए एक दर्जन से अधिक वाहन मौजूद दिखे। इनकी जांच संभागीय निरीक्षक द्वारा की जा रही थी। इनके पास न तो कोई मशीन थी और न ही कोई तकनीक। आंखों से ही वाहनों की सेहत परखते दिखाई दिए। वाहनों की फिटनेस जांच के दौरान दलाल आरआई के ईर्द-गिर्द नजर आए। फिटनेस के रेट की बात करें तो छोटे वाहनों का 600 तो बड़े वाहनों का 800 रुपये फीस है लेकिन वाहन स्वामियों से दलाल तीन हजार से 3500 रुपये तक वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन सेवाओं के ये हैं सरकारी रेट

छोटे वाहन का नवीन पंजीयन 600 रुपए और बड़े वाहन 800 है। छोटे वाहन का फिटनेस 600 रुपए और बड़े वाहन 800 है। ड्राइविंग लाइसेंस लर्निंग का 350 रुपए और स्थाई 1000 है।


विभाग का दावा दलालों पर है रोक

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) डॉ. सुजीत सिंह ने बताया कि आरटीओ कार्यालय में दलालों के प्रवेश पर रोक हैं। इसके लिए कार्यालय के अंदर गार्ड बैठाया गया है, जो प्रत्येक आने-जाने वाले की इंट्री करता है। सारी सेवाएं ऑनलाइन हैं। आवेदक दलालों के चक्कर में न फंसे, सीधे कार्यालय आएं और अपना कार्य करवाएं। यदि किसी को कोई दिक्कत हैं तो वह सीधे उनसे मिल सकता है। यही नहीं, कार्यालय परिसर पर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कैमरे भी यहां लगाए गए हैं। पिछले दिनों फिटनेस प्रमाणपत्र के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत पर संचालकों पर कार्रवाई की गई थी। साथ ही एफआईआर तक दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed