फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   rss yojak varg since today

आरएसएस का अखिल भारतीय योजक वर्ग आज से

Sun, 30 Jun 2019 11:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
rss yojak varg since today
आरएसएस का अखिल भारतीय योजक वर्ग आज से
विज्ञापन

झांसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का अखिल भारतीय योजक वर्ग सोमवार से शुरू होगा। पांच दिनों तक चलने वाले इस वर्ग में संघ की आगामी योजनाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। रविवार को कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा। इस दौरान सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
अखिल भारतीय योजक वर्ग शिविर का आयोजन ग्वालियर रोड स्थित एसआर इंजीनियरिंग कॉलेज में होना है। ये एक से पांच जुलाई तक चलेगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत शनिवार की रात ही झांसी पहुंच गए थे। उनके साथ सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी भी आए थे। स्टेशन से वे सीधे आयोजन स्थल पर पहुंच गए थे। रविवार को भी देश के विभिन्न हिस्सों से संघ के पदाधिकारियों का आना जारी रहा। इस दौरान सह सर कार्यवाह सुरेश भैया जी जोशी भी पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजन स्थल पर दो बैठकें भी हुईं, जिसमें संघ प्रमुख ने आयोजन की तैयारियों की जायजा लिया। साथ ही, योजक वर्ग की विषय वस्तु पर भी चर्चा हुई। वर्ग में किन मुद्दों को शामिल किया जाना है। जहां संघ की स्थिति कमजोर हैं, वहां के लिए क्या योजनाएं बनाई जानी हैं। रविवार को इस पर मंथन होता रहा। इससे पूर्व सुबह मोहन भागवत ने आयोजन स्थल पर संघ की शाखा में भी हिस्सा लिया। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने रविवार को संघ प्रमुख से भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि संघ के योजक वर्ग में दो सौ योजक (शिक्षार्थी) हिस्सा लेंगे। आयोजन स्थल पर योजकों के अलावा अन्य किसी के आने की इजाजत नहीं है। आयोजन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आयोजन स्थल पर मोबाइल भी प्रतिबंधित है। सोमवार को योजक वर्ग सुबह आठ बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed