फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   root dyversion

रूट डायवर्जन का पालन नहीं करा सके

Thu, 02 Feb 2017 01:01 AM IST
jhansi
jhansi Updated Thu, 02 Feb 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
root dyversion
प्रशासन - फोटो : amar ujala
बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन के चलते मेडिकल कालेज मार्ग और सदर बाजार में जाम लग गया। ट्रैफिक डायवर्जन का पालन नहीं करने से वाहन फंस गए। इन्हें निकलवाने में पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन


छह फरवरी तक होने वाले नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट के आसपास जाम और भीड़ न रहे इसके लिए यातायात व्यवस्था में फेरबदल की योजना बनाई गई है। लेकिन बुधवार को रूट डायवर्जन का पालन नहीं होने से घंटों जाम लगा रहा। योजना के अनुसार सुबह 10 बजे से भारी वाहनों को राजगढ़ और मऊरानीपुर तिराहा पर रोका जाना था, लेकिन रोका नहीं गया। दतिया, ग्वालियर व ललितपुर आने-जाने वाली बसें ऐवट मार्केट से सदर बाजार होते हुए निकालनी थी, मगर मुख्य मार्ग से ही निकाला गया। नामांकन के लिए आए प्रत्याशियों और अन्य राहगीरों की भीड़ से बस स्टैंड, फल मंडी, ऐवट मार्केट के पास जाम लग गया। सदर बाजार के बाटा चौराहा पर पुलिस कर्मी यातायात सुचारु नहीं कर सके, इससे यहां वाहन ठिठक गए। कलेक्ट्रेट चौराहा पर जाम से तमाम वाहन चालक कचहरी की तरफ मुड़ गए। वहां मार्ग बंद मिलने पर जाम लग गया।
विज्ञापन


यातायात प्रभारी सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि नामांकन करने के लिए जब प्रत्याशी आए, तब सभी वाहनों को ऐवट मार्केट से सदर बाजार होते हुए निकाला गया था। इससे जाम लग गया। यातायात व्यवस्था की जो योजना बनाई गई थी, उसका ही पालन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed