फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Roopsingh and balveer singh team between match

Jhansi News: रूप सिंह एकादश और बलवीर सिंह एकादश के बीच होगा फाइनल मुकाबला

Sat, 24 Dec 2022 10:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Roopsingh and balveer singh team between match
झांसी। लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में आयोजित की जा रही स्वर्गीय कैलाश प्रसाद स्मृति सिक्स-ए-साइड हॉकी प्रतियोगिता के अंडर-14 के सेमीफाइनल मुकाबले में रूप सिंह एकादश और बलवीर सिंह एकादश ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

शनिवार को अंडर-14 वर्ग का पहला सेमीफाइनल मुकाबला रूप सिंह एकादश एवं ध्यानचंद स्टेडियम-बी के बीच खेला गया। मुकाबले में रूप सिंह एकादश की टीम ने 3-0 से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। विजेता टीम की ओर से आयुष परिहार, आवेश कुशवाहा और रूपेश साहू ने एक-एक गोल किया। दूसरा मुकाबला बलवीर सिंह एकादश और एलवीएम हॉकी अकादमी-बी के बीच आयोजित हुआ। बलवीर सिंह एकादश ने 2-0 से मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं सीनियर बालक वर्ग का सेमीफाइनल मैच केडी सिंह बाबू एकादश और एलवीएम हॉकी अकादमी-बी के मध्य खेला गया। संघर्ष पूर्ण मुकाबले में केडी सिंह बाबू एकादश ने 2-1 से विजयी होकर फाइनल में प्रवेश किया। विजेता टीम की ओर से कप्तान दीपेंद्र कुशवाहा एवं रिषभ गुप्ता ने एक-एक गोल किया। इस मौके पर गजानन खानवलकर, अशोक ओझा, सलीम उद्दीन, संजय मंडल, चंद्र मोहन राय, एसके सूरी, राजेश भंडारिया, रमाकांत चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे। संचालन सुनील शर्मा और सुबोध खंडकर ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed