फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   roobery with old age woman

पौत्री की शादी के लिए रखे 15 लाख व जेवर लूट ले गए बदमाश

Fri, 27 Sep 2019 09:34 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
roobery with old age woman
roobery with old age woman
पौत्री की शादी के लिए रखे 15 लाख व जेवर लूट ले गए बदमाश
विज्ञापन

सिजारीबम्होरी (झांसी)। लहचूरा थानांतर्गत ग्राम सिजारी बुजुर्ग में बृहस्पतिवार की रात नकाबपोश बदमाश एक मकान में घुसकर वृद्धा को बंधक बनाकर 15 लाख रुपये नकद व पांच लाख के जेवर लूटकर ले गए। ये रुपये व जेवरात वृद्धा अपनी पौत्री की शादी के लिए रखे हुए थी। वृद्धा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रसन्ना देवी पत्नी स्वर्ण रवि प्रकाश (66 वर्ष) अपनी पुत्रवधू के साथ घर पर रहती हैं। उनका एक पुत्र चंद्रपाल दिल्ली तथा दूसरा पुत्र राघवेंद्र महोबा में रहता है। उनके रिटायर्ड अध्यापक पति की तीन वर्ष पहले एक बाइक दुर्घटना में मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार रात प्रसन्ना देवी खाना खाकर अपने कमरे में तथा पुत्रवधू बगल के कमरे में सो गई। करीब ढाई बजे कुछ शोरगुल होने पर प्रसन्ना जाग गईं। देखा चारपाई के अगल बगल चार नकाबपोश बदमाश खड़े हैं। वह चिल्ला पाती कि इसके पहले ही एक बदमाश ने हाथ से उनका मुंह दबा लिया तथा उसके साथियों ने रस्सियों से हाथ पैर बांध दिए। आंखों में पट्टी बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद उसी कमरे में रखे बाक्स का ताला तोड़कर उसमें रखे 15 लाख रुपये नकद व पांच लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात ले गए।
विज्ञापन

प्रसन्ना ने किसी तरह मुंह का कपड़ा निकाला और चिल्लाई जिससे पुत्रवधू जागी। दोनों ने शोर मचाया। आसपड़ोस के लोग आए तब तक बदमाश भाग चुके थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इस पर थाना प्रभारी आद्या सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार पांडेय ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्राधिकारी जितेंद्र परिहार भी मौके पर पहुंच गए। फ ील्ड यूनिट ने फिं गरप्रिंट ले लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed