{"_id":"60bd26b58ebc3e0190639e0e","slug":"roadwyes-bus-accident-driver-injurd-jhansi-news-jhs1965184114","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक कर रहे ट्रक ने रोडवेज बस में मारी टक्कर, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरटेक कर रहे ट्रक ने रोडवेज बस में मारी टक्कर, चालक घायल
विज्ञापन
झांसी कानपुर रोडवेज बस में गिट्टी से भरे एक ट्रक ने मारी टक्कर
- फोटो : MOTH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरटेक कर रहे ट्रक ने रोडवेज बस में मारी टक्कर, चालक घायल
पूंछ। थाना क्षेत्र के हाईवे रोड पर दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। रविवार को तड़के करीब 4:00 बजे हाईवे रोड पर एक ढाबा के पास खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे गिट्टी से भरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसके कारण टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक दिलीप कुमार निवासी कस्बा एट एवं क्लीनर आशीष घायल हो गए। जबकि रोडवेज बस में ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे रोडवेज बस चालक घायल हो गया।
घटना की सूचना पर पूछ पुलिस मौके पर पहुची थाना अध्यक्ष राजपाल सिंह ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हाईवे पर दुर्घटना होने के कारण जाम की स्थिति पैदा हो गई । रास्ते से गाड़ी को हटाकर जाम खुलवाया। इसके बाद दूसरी घटना सुबह करीब 8 बजे की है। रोडवेज बस में गिट्टी से भरे एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे बस चालक धर्मेंद्र कुमार ग्राम गिरथान एट जालौन घायल हो गया जिसका स्थानीय स्तर पर इलाज करवाया गया। बताते हैं कि झांसी से कानपुर चलने वाली रोडवेज बस सुबह 8:00 बजे करीब जैसे ही सेसा हाईवे पर पहुंची बस चालक ने बस को रोककर सवारी उतारी जैसे ही बस आगे बढ़ी पीछे से आ रहे ट्रक ने बस को ओवरटेक किया। इसी दौरान ट्रक का पिछला हिस्सा बस के आगे ड्राइवर साइड से टकरा गया। गनीमत रही कि दुर्घटना में सवारियां घायल नहीं र्हुइं। बस में करीब 14 से 15 सवारियां थीं। दुर्घटना से अफरा-तफरी मच गई। सवारियां चीख पुकार करने लगीं। ग्रामीणों ने सवारियों को बाहर निकाला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई । थाना अध्यक्ष राजपाल सिंह एवं उप निरीक्षक रमाशंकर तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सवारियों को दूसरी बस से रवाना किया। पुलिस ने क्रेन मशीन मंगवा कर रोडवेज बस को थाना ले गई। टक्कर मारने वाले ट्रक का पता लगा जा रहा है।