फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   roadways bus start running very few travellers

रोडवेज बसें चलीं, लेकिन यात्रियों का रहा टोटा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
roadways bus start running very few travellers
रोडवेज की सामान्य बस सेवा सोमवार को पुन: शुरू हो गई। पहले दिन 28 बसें चलीं। इनमें 325 लोगों ने यात्रा की। यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग व हाथों को सैनिटाइज कर उन्हें बसों में बैठाया गया। उनके मौके पर ही नाम, पता एवं मोबाइल नंबर दर्ज किए गए। लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद पहले दिन सोमवार को काफी कम संख्या में यात्री आए। रोडवेज की कई बसें यात्रियों के इंतजार में खड़ी नजर आयीं। वहीं, प्राइवेट बसों के न चलने से बस स्टैंड पर पहले की तरह सन्नाटा पसरा नजर आया। बस कानपुर, लखनऊ, राठ, बांदा, ललितपुर, मेरठ, गरौठा आदि के लिए रवाना की गई। क्षेत्रीय प्रबंधक केके शर्मा ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराकर सवारियों को बैठाया गया। सेवा प्रबंधक तुलाराम वर्मा के अनुसार यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या और भी बढ़ायी जाएगी। सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सैनिटाइज भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed