फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   road traffic controll on new year

नये साल में सुगम होगा शहर का यातायात

Wed, 27 Dec 2017 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Dec 2017 02:50 AM IST
विज्ञापन
road traffic controll on new year
jhansi administration news - फोटो : demo
 नये साल में शहर का यातायात सुगम होने जा रहा है। ग्वालियर रोड, कचहरी रोड और बालाजी रोड को चौड़ा करने का काम तेजी से जारी है। जबकि, सीपरी बाजार में ओवरब्रिज का काम भी अंतिम दौर में पहुंच गया है। रेलवे ने आखिरी पिलर का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग से लेकर पाल कालोनी (शिवपुरी मार्ग फोरलेन) तक  11.54 करोड़ रुपये से सड़क का चौड़ीकरण का काम चल रहा है। यह सड़क सात- सात मीटर चौड़ी बनेगी तथा बीच में डिवाइडर बनाया जाएगा। इस सड़क पर गिट्टी बिछाने का काम चल रहा है। ग्वालियर रोड पर बालाजी रोड तिराहा से लेकर बड़े पुल तक गिट्टी बिछाई जा चुकी है। बीच में जो पेड़ आ रहे थे, उन्हें काटने की अनुमति मिलने के बाद अब इन्हें काटा जाएगा। इसी तरह कचहरी चौराहा से लेकर जेल चौराहा सड़क का काम भी रफ्तार पकड़ गया है। सड़क किनारे स्मार्ट सिटी के मानक के अनुसार गंदा पानी निकालने को नाला और केबल डालने के लिए नाली बनाई जा रही है। इसके बाद कचहरी चौराहा से सदर बाजार रोड पर चाचा पान भंडार तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा। झांसी से उन्नाव बालाजी मार्ग पर चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है। केवल एक किलोमीटर का काम बकाया है। यह सड़क भानी देवी गोयल स्कूल से पहले तक बन चुकी है। केवल ग्वालियर रोड तिराहा तक इसका काम बाकी है। नया डामर बिछाने से पहले पुराने डामर को जेसीबी से खरोंचकर उखाड़ा जा रहा है। लगभग एक किलोमीटर सड़क बनाने में एक महीने का समय लगेगा।
विज्ञापन


ग्वालियर रोड ब्रिज की फाइल शासन में  
ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग पर बनने वाले ओवरब्रिज की फाइल शासन में एक टेबल से दूसरी टेबल पर घूम रही है। इस क्रासिंग से 24 घंटे में मालगाड़ियों समेत 70 ट्रेनें गुजरती हैं। इस कारण दस घंटे से अधिक समय तक क्रासिंग बंद रहती है। लेकिन, नगर निकाय चुनाव के दौरान जिले के दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने ओवरब्रिज का काम जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया था। ऐसे में उम्मीद है कि फाइल पर शासन की स्वीकृति जल्द मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



आखिरी पिलर के काम में पत्थरों की बाधा
सीपरी बाजार ओवरब्रिज के आखिरी पिलर के काम में जमीन के पत्थर बाधा बने हुए हैं। 13 मीटर ऊंचा पिलर बनाने के बाद आसपास के चारों पिलर पर स्लैब डाली जाएगी। उप्र राज्य सेतु निगम अपने हिस्से का काम कर चुका है, अब रेलवे के हिस्से का काम हो रहा है। रेलवे ने नवंबर 17 में काम पूरा करने का लक्ष्य तय किया था, लेकिन पिलर तैयार करने में हो रही देरी के कारण काम पिछड़ गया। पिलर बनाने में जमीन के अंदर पत्थर बाधा बन रहे हैं। नींव बनाने के लिए 55 फिट गहराई तक खुदाई की जा रही है।

तेजी से काम कराएंगे
सड़कों के चौड़ीकरण का काम तेजी से कराएंगे। कचहरी से जेल चौराहा तक नालियाें का निर्माण चल रहा है। मार्च तक सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे।
- एके शर्मा, अधिशासी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed