फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   road made

बालाजी रोड पर एक सप्ताह में भरें फर्राटा

Thu, 08 Feb 2018 12:28 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Thu, 08 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
road made
road - फोटो : demo

विज्ञापन
 डेढ़ साल पहले शुरू हुआ बालाजी रोड का काम अंतिम दौर में पहुंच गया है। एक सप्ताह में रोड बनकर तैयार हो जाएगी। 18.62 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गई इस सड़क पर लोक निर्माण विभाग ने डामर बिछाना शुरू कर दिया है। इस मार्ग के तैयार हो जाने से शहर की अन्य सड़कों पर भी यातायात का दबाव कम होगा।
बालाजी रोड की पिछले एक दशक से दशा खराब थी। सड़क जगह-जगह उखड़ी हुई थी और गड्ढे थे, जिससे आवागमन में लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। स्थिति यह थी लोग इस रोड पर जाने से कतराते थे। जबकि, इस सड़क से होकर उन्नाव का प्रसिद्ध तीर्थ बालाजी सूर्य मंदिर है। साथ ही दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली यह मुख्य सड़क भी है। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग चली आ रही थी। तीन साल पहले सड़क का चयन सेंट्रल रोड फंड (सीआरएफ) के तहत किया गया था। लोक निर्माण विभाग ने 23 अगस्त 2016 को निर्माण की शुरूआत की। 11 किलोमीटर लंबी इस सड़ का काम उन्नाव की ओर से शुरू किया गया। शुरुआती चार-पांच महीनों में पांच किमी सड़क बना ली गई थी। लेकिन, इसके बाद बजट की कमी से काम धीमा पड़ गया था। अवशेष बजट मिलने के बाद पिछले दो माह से काम तेजी से जारी है। काम ग्वालियर रोड तक पहुंच गया है। बुधवार को यहां से डामर बिछाने का काम शुरू हुआ। पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता एक के जैन ने बताया कि केवल एक किलोमीटर डामर का काम बाकी है, जो एक सप्ताह में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


दोनों ओर बनेंगी नालियां
अभी इस मार्ग पर नालियां नहीं है, जिससे आसपास के मकानों का पानी यहां-वहां गड्ढों में भरा नजर आता है। सड़क निर्माण काम पूरा होने के बाद लोक निर्माण विभाग इसके दोनों ओर पक्की नालियां भी बनाएगा। ग्वालियर रोड आश्रम के पास से गणेश चौराहे तक नाली का निर्माण होगा। सड़क पर पानी न आने की वजह से सड़क भी सुरक्षित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्वालियर रोड पर पेड़ कटने का इंतजार
ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग से पाल कालोनी तक सड़क चौड़ी करने का काम दो महीने पहले शुरू हुआ था। यह सड़क सात मीटर चौड़ी होनी है तथा बीच में डिवाइडर बनाया जाएगा। सड़क चौड़ा करने के लिए दोनों ओर मिट्टी खोदकर गिट्टी भी बिछा दी गई है, लेकिन इसके बीच 110 पेड़ आ गए हैं, जिससे काम रुक गया है। नगर निगम ने वन विभाग से पेड़ काटने की अनुमति मांगी है। यह अनुमति वन विभाग का केंद्रीय मुख्यालय जारी करेगा। अब पेड़ काटने की अनुमति मिलने के बाद ही निर्माण शुरू होगा।


अन्य सड़कों पर कम होगा दबाव
बालाजी रोड बनकर तैयार होने से शहर की अन्य सड़कों पर भी यातायात का दबाव कम होगा। बालाजी मार्ग से सीधा बाईपास पकड़कर कानपुर रोड पहुंचा जा सकता है। लेकिन, रास्ता खराब होने की वजह से लोग इस रास्ते से जाने से कतराते थे। वह शहर के भीतरी मार्गों से होकर कानपुर रोड पहुंचते थे। इसके अलावा इस रोड से जुड़े बूढ़ा, भोजला, कोट, बेहटा, ईसागढ़, आरी, बरगढ़ आदि गांवों में भी पहुंचना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed