फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Road face destroy pipeline likage

लीकेजों ने बिगाड़ दी सड़क की सूरत, सो रहा जल संस्थान

Wed, 14 Oct 2020 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Road face destroy pipeline likage
झांसी। नगर निगम गड्ढा मुक्ति अभियान के तहत महानगर की सड़कों को दुरुस्त करा रहा है, लेकिन पाइपलाइनों के लीकेज सड़कों की सूरत बिगाड़ रहे हैं। सप्ताह भर पहले बनी सड़कों का हाल बदहाल हो चुका है। ये आलम जल संस्थान के दफ्तर के पास है। ऐसे में गौर करने वाली बात है कि जब कार्यालय के पास ही लीकेज दुरुस्त नहीं हो पा रहे हैं, तो पूरे महानगर में हालात क्या होंगे? महानगर के मिशन कंपाउंड क्षेत्र में लीकेज लोगों के लिए भी परेशानी का सबब बन रहे हैं।
विज्ञापन

महानगर के मिशन कंपाउंड क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। आलम यह है कि पूरे क्षेत्र में हाल ही में सड़कों को मरम्मत कराई गई है। इस दौरान पाइपलाइन के लीकेज भी बंद कराए गए, लेकिन सप्ताह भर में ही फिर से लीकेज हो गए हैं। सड़कों पर फिर से गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में लोगों को दिक्कत हो रही है। बताया जाता है कि जल संस्थान का दफ्तर भी मिशन कंपाउंड में ही है। रोज अधिकारी लीकेज के पास से होकर गुजरते हैं, लेकिन उनको दुरुस्त कराने की सुध नहीं ली गई है। वहीं, पूरे क्षेत्र में एक भी पार्क नहीं है। बताया जाता है कि क्षेत्र में सरकारी जमीन न होने से पार्क नहीं बन सकता। कुछ साल पहले इसके लिए जीआईसी के पीछे की सरकारी भूमि चिह्नित की गई थी, लेकिन आज तक कुछ नहीं हो सका। इसे लेकर लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

पूरे क्षेत्र में एक भी पार्क नहीं है। ऐसे में बुजुर्गों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। जीआईसी के पीछे पार्क बन सकता है।- श्यामसुंदर अग्रवाल
क्षेत्र की पाइपलाइनों का हाल खराब है। तमाम जगहों पर लीकेज होने के चलते सड़कों पर जलभराव होता है। इससे दिक्कत होती है।- प्रेम सिंह यादव
हाल ही में सड़कों को दुरुस्त कराया गया था, लेकिन अब फिर से लीकेज होने लगे हैं। सड़कों पर फिर से गड्ढे हो गए हैं।- मनोहर लाल गुप्ता
क्षेत्र में ही जल संस्थान का दफ्तर है, लेकिन अधिकारियों को लीकेज नजर ही नहीं आते हैं। इसके चलते सड़कें बदहाल हो रही हैं।- केदार गुप्ता
मिशन कंपाउंड में प्रवेश के लिए तीन रास्ते हैं। इन पर अतिक्रमण कर लिया है। जिसके चलते आए दिन जाम के हालात बनते हैं।- अब्दुल रशीद
क्षेत्र में एक भी सामुदायिक शौचालय और यूरिनल नहीं है। इसके चलते कई बार लोगों को दिक्कत होती है। इसका निर्माण कराया जाए।- बबली चड्ढा
लीकेजों के चलते सड़कों का हाल बदहाल हो चुका है। अधिकारियों को लीकेज नजर नहीं आते हैं। इसके चलते हालात खराब हैं।- एसके अग्रवाल
क्षेत्र में पार्क के लिए सरकारी भूमि नहीं है। इसके लिए जीआईसी के पीछे पार्क बनाने के लिए नगर निगम को पत्र लिखा है। लीकेजों के लिए जलसंस्थान को कई बार कह चुके हैं, लेकिन अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। - दिनेश प्रताप सिंह दीपू, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed