फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   road accident

बरातियों से भरी गाड़ी पलटी, ग्यारह घायल, बालक की हालत नाजुक

Mon, 16 May 2022 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
road accident
झांसी। थाना नवाबाद के मऊरानीपुर राजमार्ग पर दिगारा बाईपास के पास सोमवार सुबह बांदा से लौट रही बरातियों से भरी डीसीएम गाड़ी पलट गई। इससे उसमें सवार 11 बराती घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां एक बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

शिवपुरी के लुकबासा गांव निवासी संदीप भदौरिया की बरात बांदा गई थी। रविवार को विवाह होने के बाद सोमवार सुबह विदाई हुई। कई गाड़ियों में बराती विदा हुए। बरातियों से भरी एक डीसीएम मऊरानीपुर राजमार्ग पर दिगारा बाईपास होते हुए लुकबासा जा रही थी लेकिन, गाड़ी जैसे ही दिगारा बाईपास के पास पहुंची, वहां सड़क पर एक बड़ा पत्थर पड़ा था। वाहन चालक ने पत्थर से बचने के लिए कट मारा पर वह गाड़ी संभाल नहीं सका। गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे से गाड़ी में बैठे बरातियों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए और गाड़ी का शीशा तोड़कर बरातियों को बाहर निकाला। सभी घायल लुकबासा के रहने वाले हैं। घायलों में मगन सिंह (50), शिवम (21) देवेंद्र (57), बदन सिंह (42), उदय सिंह (72), जगत सिंह (65), कृष्ण प्रताप (36), हर्ष (09), विवेक (13), सत्यम (18), और लड्डू ू (16) घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इनमें हर्ष की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे वेंटीलेटर पर रखा गया है। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के अन्य लोग भी अस्पताल पहुंच गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed