{"_id":"cdaea75c5fd332f1f8841a42401b3ef0","slug":"road-accident-hindi-news-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा देख राहगीरों के दिल कांपे तो मददगारों के हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा देख राहगीरों के दिल कांपे तो मददगारों के हाथ
ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। हंसारी रेलवे क्रॉसिंग के पास हुए वीभत्स हादसे को देखकर जहां लोगों के दिल कांप उठे, वहीं, कार में फंसे शवों को बाहर निकालने में पुलिस के साथ जुटे लोगों के भी हाथ कांप गए। हादसे की सूचना से चारों युवकों के घरों में कोहराम मच गया।
डंपर में फंसी कार को घिसटते देख राहगीरों की सांसें थम गईं। कार की स्टेयरिंग पर बैठे युवक की गर्दन कटकर पीछे की तरफ लटक गई। आगे की सीट पर बैठे युवक के पैर इंजन में फंस गए। पीछे बैठा एक युवक नीचे सीट की तरफ तो दूसरा गेट कुचल जाने की वजह से बाहर की तरफ गिर पड़ा।
इस वीभत्स हाल को देख कर राहगीर मौके पर रुक गए, मगर किसी की भी हिम्मत नजदीक जाने की नहीं हुई। हादसे की सूचना मिलने पर सदर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क पर गिरे युवक के शव को उठाकर साइड में किया। इसके बाद सब्बल की मदद से कार में फंसे शवों को बाहर निकालने के प्रयास शुरू कर दिए।
विज्ञापन
करीब पौन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस शवों को बाहर निकाल सकी। वहीं, हादसे की सूचना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजन दहाड़े मारकर विलाप करने लगे, जिन्हें देख कर वहां मौजूद लोग भी गमगीन हो गए।
जिंदगी के अंतिम सफर पर भी निभाई दोस्ती
परिजनों की बातों पर यकीन करें तो मृतक चारों युवक काफी अच्छे दोस्त थे। चारों एक साथ ही ज्यादातर जगह पर आते-जाते थे। दुर्घटना स्थल पर मौजूद उनके जानने वाले लोगों में चरचा थी कि क्या पता था कि जिंदगी की अंतिम यात्रा भी चारों एक साथ करेंगे।
पुलिस के कब्जे में डंपर, चालक की तलाश
दुर्घटना होते ही चालक डंपर को छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर थाने पर भिजवाया और चालक की तलाश शुरू कर दी। वहीं, पुलिस ने नंबर के आधार पर उसके स्वामी के बारे में पता लगाना शुरू कर दिया है।