फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   road accident, five injured

सड़क दुर्घटना में दंपति समेत चार घायल

Tue, 11 Feb 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
road accident, five injured
झांसी। सड़क दुर्घटनाओं में दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सोमवार की शाम बड़ागांव क्षेत्र के बराठा निवासी बृजभान पत्नी गुंजन के साथ बाइक से बबीना से झांसी की तरफ आ रहे थे। ललितपुर मार्ग पर टेलीफोन एक्सचेंज के निकट उनको पीछे आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे को देख मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया।

इधर, रक्सा क्षेत्र में रहने वालीं पुष्पा पत्नी सोनू सड़क पार कर रही थीं, तभी कस्बे में रहने वाले बाइक सवार पवन ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद पवन भी सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे को देख मौके पर भीड़ लग गई। बाद में लोगों की मदद से दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। उधर, चिरगांव के रामनगर मार्ग निवासी मोनू गाड़ी पर सामान रखकर फेरी लगाने जा रहा था। रास्ते में उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed