फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ro aro exam

संविधान की धाराओं ने अभ्यर्थियों को खूब छकाया

Mon, 21 Sep 2020 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
ro aro exam
ro aro exam
झांसी। उत्तर प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग की समीक्षा एवं सहायक समीक्षा अधिकारी के चयन को लेकर रविवार को जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया। इस मौके पर परीक्षार्थियों को संविधान की धाराओं ने खूब छकाया। जबकि, अर्थशास्त्र और हिंदी के प्रश्न सरल रहे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की समीक्षा और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा को लेकर कई दिनों से तैयारी चल रही थी। रविवार को महानगर के 19 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। इस दौरान परीक्षार्थियों को मास्क लगाकर प्रवेश दिया गया। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया गया। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले थर्मल स्कैनर से परीक्षार्थियों का तापमान जांचा गया। परीक्षा केंद्रों पर सुबह की पाली में पंजीकृत 6999 में से 2362 ने और दोपहर की पाली में पंजीकृत 6999 में से 2350 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। सीसीटीवी कैमरों की निगाह में हो रही परीक्षाओं के दौरान आयोग के अधिकारी भी लगातार परीक्षा केंद्रोें में निरीक्षण करते रहें। सोशल डिस्टेंसिंग के मानक को पूरा कराते हुए सभी परीक्षा केंद्रों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रही। इस दौरान छह सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे।
विज्ञापन

परीक्षार्थी बोले
प्रश्नपत्र काफी सरल आया था। संविधान की धाराओं से संबंधित प्रश्न बेहद सरल थे। करंट अफेयर्स के प्रश्न भी ठीक थे। महिमा
पेपर अच्छा आया था। करंट अफेयर्स का भाग काफी सरल था। परीक्षा में कोई कठिनाई नहीं हुई। प्रश्न ज्यादा कठिन नहीं थे। रमा
हिंदी के प्रश्नों को हल करने में कोई कठिनाई नहीं हुई। अर्थशास्त्र के प्रश्न भी सरल थे। प्रश्नपत्र अच्छा हुआ है। दिवस डेंगरे
सुबह की पाली में 140 और शाम की पाली में 60 प्रश्न आए थे। प्रश्नपत्र के सभी भागों में प्रश्न अच्छे आए थे। अनुज कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed