फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   rns and master blaster in semifinal

आरएनएस और मास्टर ब्लास्टर सेमीफाइनल में

Wed, 10 Apr 2019 12:57 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Wed, 10 Apr 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
rns and master blaster in semifinal
cricket - फोटो : demo
झांसी। आरएनएस वर्ल्ड स्कूल में मंगलवार को खेले गए सेमीफाइनल मैचों में आरएनएस और मास्टर ब्लास्टर ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि यूपीपीसीएल और रेलवे कॉमर्शियल वॉरियर्स को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मास्टर ब्लास्टर और यूपीपीसीएल के बीच खेले गए मैच में यूपीपीसीएल ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी मास्टर ब्लास्टर की टीम ने सभी विकेट गंवाकर 19.5 ओवरों में 95 रन बनाए। बल्लेबाज देवेंद्र ने 31, रवि यादव ने 25 और रवि ने 11 और नारायण ने 10 रनों का योगदान दिया। यूपीपीसीएल की तरफ से गेंदबाज सौरभ और जगजीत ने तीन-तीन, अनिल, सुनील, धर्मेंद्र और चंद्रेश ने एक-एक विकेट झटके।
विज्ञापन

जवाब में उतरी यूपीपीसीएल की टीम की शुरूआत खराब रही। एक भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सका और अधिकांश इक्का-दुक्का रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सर्वाधिक 12 रन राहुल ने बनाए और पूरी टीम 15.5 ओवरों में 44 रनों पर ही सिमट गई। गेंदबाज महेंद्र ने तीन, राकेश और नारायण ने दो-दो, रवि और देवेंद्र ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएनएस वर्ल्ड स्टार और रेलवे कॉमर्शियल के वॉरियर्स के बीच खेले गए दूसरे मैच में रेलवे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। रेलवे की तरफ से 18.4 ओवरों में दस विकेट के नुकसान पर टीम 92 रन ही बना सकी। जवाब में उतरी आरएनएस वर्ल्ड की टीम की शुरूआत अच्छी रही और सलामी बल्लेबाज निकुश और अरविंद ने 5.5 ओवरों में टीम को जीत के करीब ला दिया। निकुश ने आठ चौके और तीन छक्के की मदद से 65 रन का योगदान दिया। टीम ने 10.2 ओवरों में जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच निकुश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed