फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rmpura examine the scheme works

रमपुरा में मनरेगा कार्यों की होगी जांच

Sun, 28 Feb 2016 12:53 AM IST
झांसी/ब्यूरो
झांसी/ब्यूरो Updated Sun, 28 Feb 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Rmpura examine the scheme works
झांसी। मनरेगा के कार्यों में होने वाली गड़बड़ियों का एक रूप उस समय सामने आया था, जब सोशल ऑडिट टीम ने चिरगांव ब्लॉक के डॉ. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम रमपुरा में कार्यों का ऑडिट किया था।
विज्ञापन


टीम ने पाया था कि गांव में काम तो कम हुआ है, लेकिन उसे दिखाया अधिक गया है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद सीडीओ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


28 जनवरी को चिरगांव ब्लाक की सोशल ऑडिट टीम ने समग्र ग्राम रजपुरा का निरीक्षण कर गांव में कराए गए कार्यों की जांच की थी। ऑडिट के दौरान गांव में कराए गए कार्यों में अनियमितताएं मिली थीं। गांव में दस समतलीकरण कार्य कराए गए थे, इनमें चार में बहुत कम मिट्टी थी, जबकि कागजों में कार्य पूर्ण दिखाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


समतलीकरण पर डेढ़ लाख खर्च दिखाया गया था। इसके अलावा एपेक्स बिछाने के कार्य में भी गड़बड़ी मिली थी। गांव में एक खेत की मेढ़ का काम मनरेगा से होना बताया गया था, जबकि खेत स्वामी के भाई के अनुसार वह काम उन्होंने अपने निजी खर्चे से जेसीबी द्वारा कराया था।


सोशल ऑडिट टीम की रिपोर्ट के आधार पर अमर उजाला ने 29 जनवरी को ‘दिखाया ज्यादा, धरातल पर कम किया’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए सीडीओ संजय कुमार ने जिला युवा कल्याण अधिकारी धर्मेंद्र कुमार व सहायक अभियंता पीडब्लूडी पीएस उपाध्याय को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed