फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   RK gaurav of jhansi steps in bollywood

बॉलीवुड में शहर के गौरव ने दी दस्तक, फिल्म ‘झूठा कहीं का’ में बने फोटोग्राफर

Mon, 22 Jul 2019 10:09 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
RK gaurav of jhansi steps in bollywood
फिल्म अभिनेता आरके गौरव - फोटो : REPORTERS
बॉलीवुड में शहर के गौरव ने दी दस्तक, फिल्म ‘झूठा कहीं का’ में बने फोटोग्राफर
विज्ञापन

झांसी। महानगर के युवा कलाकार आरके गौरव ने बॉलीवुड में दस्तक दी है। मार्शल आर्ट में कई गोल्ड मेडल जीत चुके गौरव काफी समय से टीवी सीरियलों में अपनी प्रतिभा को साबित कर रहे हैं। हाल ही में ऋषि कपूर और जिम्मी शेरगिल अभिनीत फिल्म ‘झूठा कहीं का’ में उन्हें फोटोग्राफर की भूमिका निभाने का मौका मिला, जिसे खूब सराहा जा रहा है। गौरव का कहना है कि उनका लक्ष्य बॉलीवुड का बड़ा स्टार बनना है।

वीरता, खेल, साहित्य सहित कई क्षेत्रों में झांसी की विभूतियों ने देश-विदेश में कामयाबियां हासिल की हैं। साथ ही, टेलीविजन सीरियलों और हिंदी, बुंदेली व भोजपुरी फिल्मों में भी झांसी के कई युवाओं ने अच्छा नाम कमाया है। इन्हीं में से एक हैं वीरांगना कॉलोनी निवासी आरके गौरव, जो इन दिनों सिनेमा घरों में लगी फिल्म ‘झूठा कहीं का’ में फोटोग्राफर बने हैं और अपने अभिनय से लोगोें को प्रभावित कर रहे हैं। आरके गौरव ने बताया कि उन्हें एक्टिंग का शौक बचपन से था। उन्होंने मार्शल आर्ट भी सीखी और इसमें कई गोल्ड मेडल भी जीते। इस दौरान मुंबई की ओर रुख कर लिया। जल्द ही चिड़ियाघर सीरियल में अभिनय और बालाजी टेलीफिल्म के कई सीरियल मोहब्बतें, डोली अरमानों की आदि में अभिनय करने का मौका मिल गया लेकिन आत्म संतुष्टि नहीं मिली। ऐसे में थियेटर की ओर मुड़ा और मनीष शिर्के के थियेटर ग्रुप से जुड़े। आरके गौरव के अनुसार इसमें कई अनुभवी कलाकार थे, जिन्होंने मार्गदर्शन दिया। इसी बीच उनकी प्रतिभा को देखकर ‘झूठा कहीं का’ फिल्म में अभिनय करने का अवसर मिल गया। उन्होंने बताया कि बड़ा अभिनेता बनने का उनका सपना है। उनके पिता स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed