{"_id":"6ac400368d77206bc90dff78","slug":"rise-above-casteism-and-establish-social-harmony-pragilal-jhansi-news-c-420-1-jd11001-14097-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"जातिवाद से ऊपर उठकर कायम करें सामाजिक समरसता : प्रागीलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जातिवाद से ऊपर उठकर कायम करें सामाजिक समरसता : प्रागीलाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
टहरौली। कस्बे के विवाह घर में संत रविदास विचार गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रागीलाल अहिरवार रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी गौरीशंकर मिश्रा ने की।
गोष्ठी में पूर्व विधायक प्रागीलाल अहिरवार ने कहा कि नेता और संत की कोई जाति नहीं होती। दोनों का उद्देश्य सर्वसमाज के हित में कार्य करना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे में कमी आई है। इसके लिए राजनीतिक दलों के साथ समाज भी जिम्मेदार है। प्रत्येक व्यक्ति को जातिवाद से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता कायम करने के लिए काम करना होगा।
इस दौरान पूर्व विधायक ने विचारधारा से जुड़े भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं अलख प्रकाश शर्मा, प्रमोद सविता, रमेश अहिरवार, जगतपाल मिश्रा व पंचम सिंह पटेल को सम्मानित किया।
विज्ञापन
गोष्ठी को भाजपा नेता दिनेश परिहार, पूर्व प्रधान बाबूसिंह यादव, मुन्नालाल दरोगा व पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोज अहिरवार ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने जातिगत वैमनस्यता त्यागकर समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारा कायम रखने का आह्वान किया।
संचालन कमेटी अध्यक्ष कामता भास्कर ने किया। इस मौके पर जगतराज चतुर्वेदी, अधिवक्ता शिवमोहन नाथ खरे, प्रधान परसा पुष्पेंद्र सागर, लखनलाल कुशवाहा बेरवई, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा पंचम सिंह पटेल, पूर्व प्रधान वीरसिंह यादव, राजकुमार दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष डॉ. विनोद अहिरवार आदि मौजूद रहे।