फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   rice was stolen from goods train going to assam

असम जाने वाली मालगाड़ी से चुराईं थीं चावल की बोरियां

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
rice was stolen from goods train going to assam
आरपीएफ ने माताटीला स्टेशन की मालगाड़ी से चावल की बोरियां चुराने के मामले में जानकारी जुटाने एके लिए जवान को असम भेजा है। हालांकि, आरपीएफ ने इस मामले में दो जून को बोरियां बरामद कर एक बदमाश व खरीदार को पकड़ लिया था। जबकि पांच बदमाश फरार है। विगत 24 मई को बदमाशों ने माताटीला स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के एक वैगन का ढाला खोलकर बदमाशों ने 20 चावल की बोरियां चोरी कर ली थी। वारदात होने के बाद मालगाड़ी चली गई, लेकिन किसी को एक हफ्ते तक कोई खबर नहीं लग सकी। आरपीएफ को मुखबिर ने जानकारी देकर बताया था कि तालबेहट थाना क्षेत्र के पठापुरा गांव के कुछ लोगों ने मालगाड़ी से चावल की बोरियां चोरी की है। इसके बाद आरपीएफ में खलबली मचना शुरू हुई। बाद में आरपीएफ की डिटेक्टिव विंग एवं ललितपुर स्टाफ ने मिलकर साजिश में शामिल तालबेहट थाना क्षेत्र के पठापुरा गांव निवासी अजय पुत्र रामचरण और खरीदार वनगुवां कलां निवासी दुकानदार जितेंद्र कुमार निषाद को पकड़ लिया था। साथ ही घटना होने के बाद भी उसकी जानकारी न होने पर बबीना चौकी प्रभारी आरबी शुक्ल को निलंबित कर दिया गया। आरपीएफ ने पता कर लिया है कि मालगाड़ी हरियाणा के कैथल से चावल लेकर असम जा रही थी। अन्य जानकारियां जुटाने के लिए एक जवान को असम भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed