{"_id":"5d0544478ebc3e50561927e2","slug":"retraction-in-rod","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़काें पर कब्जे, जनता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़काें पर कब्जे, जनता परेशान
Sun, 16 Jun 2019 12:47 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam jhansi
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सड़काें पर अतिक्रमण से जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम की तरफ से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे इस समस्या को जड़ से खत्म किया जा सके। आलम यह है सड़कों को घेरकर व्यापारी कारोबार कर रहे हैं। नगर निगम अभियान चलाने के बाद भूल जाता है।
सीपरी बाजार, बड़ा बाजार, सुभाष गंज, न्यू रोड, झोकनबाग सहित बाजारों और सड़कों को घेर कर बड़े व्यापारी अपना व्यापार कर रहे हैं। शाम के वक्त इन स्थानों से गुजरना मुश्किल होता है। कदम कदम पर जाम की स्थिति बन जाती है। दो पहिया वाहनों का निकलना तो दूर पैदल चलने वाले भी राहगीर यहां से बमुश्किल गुजर पाते हैं। कई बार नगर निगम समय-समय पर अभियान चलाकर व्यापारी को चेतावनी देने के साथ ही फुटपाथी दुकानदारों को खदेड़ चुके हैं। बावजूद, उसका असर नजर नहीं आता है। चंद घंटों बाद सड़कों पर दोबारा वही पुरानी स्थिति बन जाती है।
दी जा चुकी है चेतावनी
सीपरी बाजार क्षेत्र में कुछ माह पूर्व नगर निगम के अधिकारियों ने अभियान चलाकर वहां से फुटपाथी दुकानदारों को हटाकर सामान कब्जे में लेने के साथ ही चालान किया था। साथ ही साथ व्यापारियों को चेताया था कि पांच फुट के दायरे से बाहर आकर व्यापार न करें। कुछ दिन तक तो आदेश का असर दिखा पर दोबारा व्यापारी सड़कों को घेरकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
लोहा व्यापारी का दायरा तय नहीं
बीकेडी से आतियां तालाब तक लोहे का व्यापार करने वाले व्यापारियों को भी कई बार चेतावनी दी गई लेकिन अभियान की बात करें तो नगर निगम के अधिकारी खंडेराव गेट से आशिक चौराहे तक ही कार्रवाई कर पाने में सक्षम हैं। जबकि, लोहा व्यापारियों ने खुद ही सीमित स्थान में व्यापार करने के लिए पूर्व में महापौर से मुलाकात की थी, जिसका आज तक कोई समाधान नहीं निकल सका।
बाजारों और मुख्य सड़कों पर व्यापार करने वाले व्यापारियों के खिलाफ रणनीति तैयार की जाएगी तथा अभियान चलाकर कार्रवाई होगी। - अरुण कुमार गुप्त, अपर नगर आयुक्त