{"_id":"6709af3381a39b8e5f0e3e67","slug":"retired-railway-worker-was-murdered-in-a-triangular-love-affair-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-411604-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: त्रिकोणणीय प्रेम प्रसंग में हुई थी रिटायर्ड रेलकर्मी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: त्रिकोणणीय प्रेम प्रसंग में हुई थी रिटायर्ड रेलकर्मी की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। उल्दन के पलरा गांव निवासी घनश्याम की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, त्रिकोणणीय प्रेम प्रसंग के चलते उसकी हत्या हुई। घनश्याम रेलवे से रिटायर्ड था। एक युवती ने पैसों के लिए अपने प्रेम जाल में फांस लिया। युवती के प्रेमी को जब घनश्याम के बारे में मालूम चला तब साजिश रचकर उसने हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया है।
निवाड़ी पुलिस के मुताबिक, सात अक्तूबर को झांसी से सटे चकरपुर के बनगाय हाइवे के पास हत्या करके घनश्याम के शव को फेंक दिया था। पुलिस ने झांसी समेत हाइवे पर लगे कैमरों को खंगाला। झांसी में सीसीटीवी कैमरे में घनश्याम एक बाइक पर युवती एवं युवक के साथ जाते दिखा। सर्विलांस सेल की पड़ताल में कुछ मोबाइल नंबर पुलिस के हाथ आ गए। सर्विलांस सेल की मदद से झांसी एवं आगरा में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई।
झांसी निवासी रोहित चौधरी ने पुलिस को बताया कि उसकी प्रेमिका सोनिया ने पेंशन और फंड के लालच में रिटायर्ड कर्मचारी घनश्याम को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। सोनिया को घनश्याम अपने साथ रखना चाहता था। यह बात रोहित को नागवार गुजरती थी। सात अक्तूबर को बहाने से वह सोनिया और घनश्याम को अपनी बाइक में बिठाकर झांसी लेकर आया। यहां से बनगाय पहुंचने पर उसने लोहे की सरिया मारकर घनश्याम की हत्या कर दी। चेहरे पर तेल डालकर जला दिया। पुलिस ने आरोपी रोहित के खून लगे कपड़े आदि बरामद किए हैं।