फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Retired policeman dead for accident

सड़क दुर्घटना में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की मौत, पत्नी घायल

Wed, 03 Mar 2021 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Retired policeman dead for accident
झांसी। सिद्घेश्वर नगर निवासी रिटायर्ड पुलिसकर्मी की रोडवेज बस की चपेट में आने से मौत हो गई। वह पत्नी के साथ बड़ागांव में त्रियोदशी संस्कार में शामिल होने के बाद वापस घर लौट रहे थे। तभी बड़ागांव में सैदनगर के पास हादसा हो गया।
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार निवासी ठाकुर दास भास्कर (65) करीब चार वर्ष पहले हेड कॉस्टेबिल पद से रिटायर्ड होने के बाद परिवार के साथ सिद्घेश्वर नगर में रहते थे। परिजनों के मुताबिक सोमवार को वह पत्नी के साथ बड़ागांव स्थित अपनी रिश्तेदारी में त्रियोदशी संस्कार में हिस्सा लेने गए थे। दोपहर करीब दो बजे वह पत्नी को लेकर दो पहिया वाहन से वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बड़ागांव के सैदनगर के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर बुलेट समेत वह गिर पड़े। पत्नी को भी चोट आ गई।
विज्ञापन

रोडवेज की चपेट में आने से ठाकुर्रदास के सिर, हाथ एवं पांव में गंभीर चोट आ गई जबकि पत्नी को भी चोट आ गई। टक्कर मारने के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर बड़ागांव पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल को लेकर पुलिस अस्पताल पहुंची लेकिन, तब तक डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर उसे चीरघर भिजवा दिया। उधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही ठाकुरदास के घर में कोहराम मच गया। पुत्र एवं रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बड़ागांव इंस्पेक्टर के मुताबिक रोडवेज बस की तलाश में आसपास के सीसीटीवी फुटेज तलाशे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed