{"_id":"65e34b8c389ce882f1002aca","slug":"retired-inspector-s-daughter-committed-suicide-by-hanging-herself-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: रिटायर्ड दरोगा की बेटी ने फांसी लगाकर दी जान, नौकरी न लगने से थी दुखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: रिटायर्ड दरोगा की बेटी ने फांसी लगाकर दी जान, नौकरी न लगने से थी दुखी
Sat, 02 Mar 2024 09:23 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 02 Mar 2024 09:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
रिटायर्ड दरोगा की बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। झांसी के चिरगांव निवासी अशोक कुमार मिश्रा दमकल विभाग से उप निरीक्षक के पद से दो दिन पहले ही सेवानिवृत्त हुए हैं। पिता ने बताया कि उनकी बेटी अर्पणा मिश्रा उर्फ हेमू (27) ने बीएससी पास करने के बाद बीटीसी किया था। इसके बाद मध्य प्रदेश में कुछ समय के लिए संविदा पर टीचर की नौकरी की थी।
विज्ञापन
पिछले साल बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में वह एक नंबर से रह गई थी। अब उसने झांसी में सरकारी स्कूल में आवेदन किया था। शुक्रवार को उसका साक्षात्कार था। इसमें मूल दस्तावेज लेकर जाना था। लेकिन वह दस्तावेज घर पर भूल गई थी, जिसकी वजह से उसका चयन नहीं हो पाया और वह मानसिक अवसाद में चली गई। शुक्रवार रात वह बगैर खाना खाए ही सो गई थी। सुबह जब पिता जगाने पहुंचे तो उसका शव फंदे पर लटका हुआ था। मृतका तीन बहनों में सबसे छोटी थी। उससे बड़ी एक बहन शिक्षिका है, जबकि दूसरी बहन दरोगा है। वहीं, एक भाई चंड़ीगढ़ से एमटैक की पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन